गोड्डा : पिकनिक मना कर लौट रहे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

कंपनी अपना काम करने के दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ कडा व्यवहार कर रही हे. उनकी जमीन पर ही दूसरे का राज चल रहा हे. कंपनी प्रशासन एवं पुलिस के बल पर केवल जमीन हथियाना जानती है. मूलभूत सुविधा देने से पीछे हट जाती है .
गोड्डा : राजमहल कोल परियोजना के नये खान क्षेत्र हुर्रासी के समीप मकर संक्राति का पिकनिक मनाकर लोट रहे ईसीएल राजमहल के पदाधिकारी व माटें कार्लो कंपनी के दर्जनों पदाधिकारी कर्मीयों को सैकडों ग्रामीणों ने हुर्रासी खान परियोजना के माटो कार्लो कंपनी मुख्य गेट पर रोककर बंधक बना लिया है. शाम के करीब पांच बजे परियोजना के हुर्रासी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गये इसीएल के ओम प्रकाश चौधरी, ओपी चौबे के साथ दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मीयों को रोकरक ग्रामीणों ने नौकरी की मांग किया. इस दौरान वाहन को चारो ओर से घेरते हुये मांटो कार्लो कंपनी के मुख्य गेट के पास मैदान में चारो ओर से घेरकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है. करीब तीन घंटे से बंधक बने परियोजना पदाधिकारी व कर्मियों के बारे में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ललमटिया प्रदीप कुमार दास के साथ पुलिस बल पहुंचकर लोगों से बात कर रही है.
बताया गया कि हुर्रासी क्षेत्र के मोटें कार्लो कंपनी को आउट सोर्सिग के माध्यम से ईसीएल द्वारा कोयले की खुदायी करने को दिया गया है. बुधवार को कंपनी के पदाधिकारी व कर्मीयों के साथ हुरा्रसी खनन क्षेत्र में पिकनिक मनाने गये थे. संध्या पांच बजे के करीब वापस लौटने के क्रम में हुर्रासी के मोटे कार्लो के पास बडी संख्या में आस पास तीन चार गांव के ग्रामीणों ने सभी वाहनों को रोक दिया. ग्रामीणेां ने चारो ओर से घेरकर बंधक बनाते हुये पास के मौदान में ले जाकर उनसे नोकरी की मांग किया. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक उग्र ग्रामीणों की मांग क्षेत्र में जमीन लेकर बाहरी लोगों को नौकरी देने तथा स्थानीय लोगों को धूल मिट्टी तथा प्रदूषण के लिये मरने को छोड दिये जाने पर आक्रोशित थे. प्राइवेट कंपनी मोंटे कार्लो कंपनी के अधिकारियों से ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि इस खनन क्षेत्र में कोयला उत्खनन का कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं .परियोजना के पदाधिकारी एवं कंपनी के पदाधिकारी पिकनिक मनाने के लिए क्षेत्र में आते हैं .लेकिन ग्रामीणों को कोई भी सुधि नहीं लेते हैं. मोंटे कार्लो कंपनी इस क्षेत्र में खनन का कार्य करती है कंपनी बाहरी लोगों को नौकरी पर रखी है .क्षेत्र के लोग बेरोजगार घूम रहे हैं .क्षेत्र में फैलाए गए प्रदूषण का शिकार भी हो रहे हैं . कंपनी प्रबंधन मुनाफा कमाने में व्यस्त है .क्षेत्र के ग्रामीणों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है .ग्रामीणों के साथ शोषण किया जा रहा है . सरकार के आरएनआर पॉलिसी का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. कंपनी के इस गैर कानूनी कार्य में खूब साथ दे रही है . कहा कि प्रबंधन केवल जमीन लेना जानती है.कहा कि कंपनी यहां खस्सी खयेगी ,ग्रामीणों को प्रदूषण व धूल खाने को छोड दिया है. इधर थाना प्रभारी श्री दास ने लोगों को समझाने का काम किये जाने के बावजूद सभी ग्रामीण अपनी मांग पर डटे है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के चंगुल में पदाधिकारी बताये जाते है.
कहा कि कंपनी अपना काम करने के दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ कडा व्यवहार कर रही हे. उनकी जमीन पर ही दूसरे का राज चल रहा हे. कंपनी प्रशासन एवं पुलिस के बल पर केवल जमीन हथियाना जानती है. मूलभूत सुविधा देने से पीछे हट जाती है .ग्रामीणों ने मांग कर कहा कि क्षेत्र के लोगों को कंपनी कम पर रखें अन्यथा किसी को भी खनन क्षेत्र से बाहर जाने नहीं दिया जायेगा.
क्या कहा थाना प्रभारी ने
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने कहा कि परियोजना के पदाधिकारी ओमप्रकाश चौबे ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं .शाम के वक्त ही सभी को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाया गया हे. ग्रामीणों के साथ पदाधिकारी भी वार्ता कर रहे हे. जल्द ही सभी पदाधिकारी को घटनास्थल से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है.
Also Read: अगले महीने गोड्डा से लखनऊ तक चलेगी ट्रेन, गोड्डा लोक सभा के लोगों के लिए अयोध्या का दर्शन होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




