Vikram Vedha BO Collection Day 3: वीकेंड पर भी ऋतिक रोशन नहीं कर पाए कमाल, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कुछ खास कमाल नहीं किया. हालांकि अभी भी उम्मीद बाकी है कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाल दिखा पाए.
Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा रिलीज से पहले ही सुर्खियों में था. फिल्म को लेकर ऋतिक-सैफ फैंस को अपेडट देते रहते थे. लेकिन रिलीज के बाद मूवी थियेटर तक दर्शकों को खींचने में सफल नहीं हो पा रही. पहले और दूसरे दिन मूवी ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया. अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया, जो अच्छा नहीं है.
30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी. लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है. तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो शुरुआती अनुमान के अनुसार, 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले दिन मूवी ने 10.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 12.51 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तीनों दिन का कलेक्शन मिला लें तो अबतक मूवी ने 37.59 करोड़ रुपये कमाए है.
फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन कमाई के आंकड़े कुछ और कहानी बता रहे है. हालांकि अभी भी कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म शायद आगे कुछ कमाल दिखा पाए. इस फिल्म की टक्कर मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन से हुई थी, जिसमें साउथ के कई बड़े स्टार्स है, जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार है.
Also Read: Vikram Vedha BO Collection Day 2: ऋतिक-सैफ की फिल्म का फीका पड़ा जादू, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
‘विक्रम वेधा’ एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसे पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है. फिल्म में ऋतिक रोशन वेधा का किरदार निभा रहे है. जबकि सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आए. ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म का रिव्यू करते हुए पोस्ट में लिखा, यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है!!! शानदार मनोरंजक और रोमांच से भरपूर !! इस जबरदस्त एंटरटेनर के लिए @hrithikroshan @saifalikhan_online और पूरी टीम को बधाई !!! यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










