विधानसभा चुनाव 2022: ढींढसा बोले- पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया है, आगे भी करेंगे

Updated:
विज्ञापन

Vidhansabha Chunav LIVE : पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा चुनावों के लिए प्रचार पर लगी सख्त पाबंदियों में चुनाव आयोग ने थोड़ी ढील दी है. हालांकि, रोड शो और बड़ी रैलियों पर 11 फरवरी तक रोक जारी रहेगी. चुनाव से संबंधित हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

ढींढसा बोले- पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया, आगे भी करेंगे

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के चीफ सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि उन्होंने पंजाब के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. पीएम ने कहा है कि उन्होंने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करेंगे. पीएम ने उनसे कहा है कि वह पंजाब में प्रचार करने आयेंगे.

सीबीआई, ईडी, आईटी और डीआरआई के साथ चुनाव लड़ रही भाजपा- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर फिर से निशाना साधा है. कहा है कि कुछ देशों में क्रिकेट टीम में 11 खिलाड़ियों के अलावा 2 एक्स्ट्रा प्लेयर होते हैं. इसी तरह भाजपा भी सीबीआई, ईडी, आईटी और डीआरआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. अगर नोटबंदी के दौरान काला धन का सफाया हो गया, तो अब ये पैसे कहां से आ रहे हैं.

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

पांच राज्यों के चुनावों में जनसभा की आयोग ने दी अनुमति

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनसभा करने की निर्वाचन आयोग ने छूट दे दी है. हालांकि, इन जनसभाओं में 1000 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पायेंगे. इनडोर मीटिंग में 500 लोग शामिल हो पायेंगे.

सुखबीर बादल ने जलालाबाद से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बादल ने जलालाबाद में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर सुखबीर बादल की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ थीं. बादल ने पत्रकारों से कहा कि जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र उनके परिवार की तरह है. जब बादल से उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार मोहन सिंह फलियांवाला के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला से अपना नामांकन दाखिल किया

पंजाब: पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola