उत्तराखंडः पहाड़ों पर फार्म हाउस खरीदने का ख्वाब नहीं होगा पूरा, जानिए सरकार ने क्या बनाई व्यवस्था

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2024 12:37 PM

विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए नया भू- कानून तैयार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रारूप समिति गठित कर उसे जल्द मसौदा तैयार करने को कहा है. सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है अगले आदेश तक राज्य के बाहर के लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति न दें.

विज्ञापन

Uttrakhand News: उत्तराखंड में अब कृषि और बागवानी के लिए जमीन खरीदने पर रोक लगा दी गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया है. हालांकि यह रोक फिलहाल के लिए लगाया गया है. दरअसल, नए भूमि कानून को लेकर सीएम धानी की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति की अंतिम रिपोर्ट सौंपने तक राज्य में बाहरी लोगों के जमीन खरीदने पर रोक लगी है. सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य से बाहर के लोगों को कृषि एवं उद्यान के लिए जमीन खरीदने के प्रस्ताव में अनुमति नहीं दें.

अगले आदेश तक न दें जमीन खरीदने की अनुमति
उच्चस्तरीय बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भू-कानून के लिए बनाई गई समिति की ओर से बड़े पैमाने पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाये. उन्होंने कहा कि इस काम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय भी ली जाय. साथ ही उन्होंने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक वे कृषि और बागवानी कामों के लिए राज्य के बाहर के लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति न दें. धामी सरकार का कहना है कि यह सभी फैसले राज्य के लोगों की हित को देखते हुए लिए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए नया भू-कानून तैयार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रारूप समिति का गठन किया गया है. इसी कड़ी में सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि मसौदा जल्द से जल्द बनाया जाए. बता दें, उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब कड़े भू-कानून और मूल निवास के मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में लोग आंदोलन कर रहे हैं तथा इस संबंध में 1950 को कट ऑफ तारीख माने जाने की मांग कर रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: गुजरात में इस खास जगह मिलेगी शराब, परमिट और बिक्री के लिए सरकार ने रखी है यह शर्त

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola