ePaper

PHOTOS: उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में है रहस्यमी शिव मंदिर, जहां PM मोदी ने नवाया शीश, देखें तस्वीरें

Updated at : 12 Oct 2023 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में है रहस्यमी शिव मंदिर, जहां PM मोदी ने नवाया शीश, देखें तस्वीरें

Jageshwar Dham: उत्तराखंड घूमने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. इसी उत्तराखंड में भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है. जो रहस्यों से भरा है. चलिए जानते हैं उस रहस्यमयी मंदिर के बारे में, जहां पीएम नरेंद्र मोदी माथा टेका.

विज्ञापन
undefined

Jageshwar Dham: उत्तराखंड राज्य अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं. इसी उत्तराखंड में भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है. जो रहस्यों से भरा है. चलिए जानते हैं उस रहस्यमयी मंदिर के बारे में.

undefined

रहस्यमयी मंदिर

दरअसल उत्तराखंड राज्य के अल्मोडा जिले में जागेश्वर धाम है. जिसमें शिव मंदिर है. यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है. जागेश्वर धाम के प्रमुख धार्मिक महत्व होता है क्योंकि यह एक बड़ा शिव भक्तों का तीर्थ स्थल है. इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

जागेश्वर धाम

जागेश्वर धाम में स्थापित शिव मंदिर का इतिहास 2500 वर्ष पुराना है. मंदिर में भगवान के नागेश रूप की पूजा की जाती है. इसके अंदर कई शिलालेख औऱ मूर्तियां हैं

undefined

जागेश्वर धाम की मान्यता

गौरतलब है कि जागेश्‍वर धाम में मौजूद शिव मंदिर के बारे में मान्‍यता है कि यहीं से शिव लिंग की पूजा शुरू हुई थी. देवदार के पेड़ों से घिरा यह शिव मंदिर करीब 100 मंदिरों के समूहों से मिलकर बना है. हिंदू ग्रंथों के अनुसार जागेश्वर धाम मंदिर में शिव और सप्त ऋषियों ने पहले तपस्या की शुरुआत की थी. इस मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में पूजा के लिए आते हैं.

Also Read: PHOTOS: पाकिस्तान में भी है राम मंदिर, शिव मंदिर और माता का मंदिर, तस्वीर में देखिए आज कैसे हैं हालात
undefined

जागेश्वर धाम मंदिर की बनावट

बता दें जागेश्वर धाम मंदिर की बनावट केदारनाथ मंदिर की जैसी है. मंदिर में भगवान शिव के अलावा विष्णु, देवी शक्ति और सूर्य देवता की भी मूर्तियां हैं. आपको बताते चलें पीएम नरेंद्र मोदी भी जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का आशिर्वाद लेना कभी नहीं भूलते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola