ePaper

Viral Video: नोएडा में 'गालीबाज' महिला पर पुलिस का एक्शन, गेट खोलने में देरी पर गार्ड को दी थी गालियां

Updated at : 22 Aug 2022 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: नोएडा में 'गालीबाज' महिला पर पुलिस का एक्शन, गेट खोलने में देरी पर गार्ड को दी थी गालियां

Noida Viral Video नोएडा केसेक्टर 126 की जेपी सोसायटी में रहने वाली ये महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Noida Viral Video : नोएडा में ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में गार्ड को गालियां देने वाली महिला को कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है. जहां एक गार्ड को गेट खोलने में देरी के कारण महिला गार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर देती है.

बता दें कि नोएडा केसेक्टर 126 की जेपी सोसायटी में रहने वाली ये महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला गार्ड पर भड़कती दिख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: UP News: बागपत में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मामला शनिवार का है. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला तमाम गार्डों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है. इस दौरान गार्ड उससे बचकर दूर भी जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद महिला उनके पास जाकर गाली-गलौज कर रही है और एक गार्ड को पकड़कर धक्का-मुक्की भी कर रही है. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola