Bareilly News: किन्नर ने मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी घर छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2022 8:28 AM
Bareilly News: .पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ़ जांच के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया.इसके बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है.पुलिस ने आरोपी किन्नर की तलाश शुरू कर दी है.मगर, उसके घर से फरार होने की बात सामने आई है.
Bareilly News: : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किन्नर पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है.पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. बरेली के देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को उसकी छह वर्षीय पुत्री पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी.वह पड़ोसी के घर टीवी देख रही थी. इसी दौरान किन्नर फरीन बेटी को उठाकर ले गया.उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की.
बच्ची ने बचने को चीख-पुकार की.मगर, किन्नर ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया.इसके बाद बच्ची लौट आई.मगर, वह कई दिन से परेशान थी.उसको सदमा लगा है.इसके बाद बच्ची से पूछताछ की.मां की पूछताछ में बच्ची ने पूरी बात बताई.इसके बाद महिला ने आरोपी किन्नर फरीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी.पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ़ जांच के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया.इसके बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है.पुलिस ने आरोपी किन्नर की तलाश शुरू कर दी है.मगर, उसके घर से फरार होने की बात सामने आई है.
वहीं इस घटना पर मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि एक महिला ने किन्नर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी.आरोपी किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.इस मामले में जांच चल रही है.आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










