ePaper

UP Election 2022: लैला-मजनूं का प्यार और यूपी चुनाव, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर ऐसे कसा तंज

Updated at : 19 Feb 2022 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: लैला-मजनूं का प्यार और यूपी चुनाव, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर ऐसे कसा तंज

UP Election 2022: राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जारी है. कुल सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. तीसरे चरण से पहले सूबे का राजनीतिक पारा काफी गर्माया हुआ है. राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, “छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात.” दरअसल वीडियो में बच्चे ने तंज कसते हुए कहा, इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्‍यार में जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में”. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि तीसरे चरण (3rd Phase) में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इस चरण पर प्रदेश ही नहीं देशभर की नजर लगी हुई हैं. इसकी मुख्य वजह करहल विधानसभा सीट है.

Also Read: UP Election: तीसरे चरण में मैनपुरी पर टिकी सबकी नजर, चारों विधानसभा सीट पर सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर

बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस बार करहल से चुनाव लड़ रहे हैं. साल 1993 के बाद से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ही यहां से चुनाव जीतते आए हैं. बीजेपी ने 2002 में इस सीट पर फतह हासिल की थी. करहल विधानसभा से अखिलेश यादव को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने कुलदीप नारायण को टिकट दिया है. इस बार सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola