ePaper

UP Chunav 2022: ओबरा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: ओबरा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले ओबरा धानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में आने वाले ओबरा विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. सोनभद्र जिले में शाम पांच बजे तक 56.95 प्रतिशत मतदान हुआ.

ओबरा (एसटी) विधानसभा सीट से इस समय बीजेपी के संजीव कुमार विधायक हैं. उन्होंने 2017 में सपा के रवि गोंड को 44,269 मतों से हराया था. 2017 में 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने संजीव कुमार, सपा ने अरविंद कुमार, बसपा ने सुभाष खरवार और कांग्रेस ने रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया है. 2012 में यहां से बसपा के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की थी. इस सीट पर 2012 में पहली बार चुनाव हुआ.

  • ओबरा विधानसभा में मतदाता

  • कुल ‌मतदाता – 3,13,620

  • पुरुष – 1,71,627

  • महिला – 1,41,982

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola