UP Chunav 2022: IT छापे के बाद यूपी पॉलिटिक्स में कार्टून वार शुरू, अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने किया पलटवार

Updated at : 26 Dec 2021 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: IT छापे के बाद यूपी पॉलिटिक्स में कार्टून वार शुरू, अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने किया पलटवार

up chunav 2022 cartoon war: यूपी में इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद सपा और बीजेपी के बीच कार्टून वार शुरू हो गया है. अखिलेश यादव के ट्वीट पर बीजेपी ने हमला बोला है. वहीं अखिलेश यादव ने सपा के करीबी नेताओं पर छापेमाी को लेकर इनकम टैक्स पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय कार्टून वार छिड़ गया है और जो ये कार्टून जारी किए जा रहे है, ये दो प्रमुख पार्टियों की तरफ से जारी किए जा रहे हैं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक पोस्टर ट्वीट किया जो कि उनके करीबियों पर आयकर विभाग के छापे पड़े है. उस पर व्यंग्य करता हुआ कार्टून है और इस कार्टून में तुलसीदास की एक चौपाई का प्रयोग किया गया है ‘हित अनहित पशु पक्षी हु जाना’

यानी पशु पक्षी भी जानते है कि क्या हित है और क्या अनहित है. कार्टून में दिखाया गया कि इनकम टैक्स की एक गाड़ी जिस पर लिखा हुआ on Election Duty यानी कि यह दिखाने की कोशिश की गई कि वह इलेक्शन ड्यूटी पर है और उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान इस तरह की काम कर रही है. वहीं बीजेपी की ओर से और इसके जवाब में बीजेपी ने भी एक कार्टून जारी की है.

undefined

बीजेपी का जो यह कार्टून है वो सीधे तौर पर अखिलेश यादव और समाजवादी कुनबे पर चोट करता है. कार्टून में यह दिखाया गया है कि इनकम टैक्स में एक तोते की गर्दन पकड़ी हुई है. कार्टून के जरिए अखिलेश यादव के अनुपयोगी वाले बयान पर निशाना साध रहे हैं.

undefined

ये आपस में कार्टून के जरिये नई लड़ाई छिड़ गई है इसलिए उत्तर प्रदेश की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है. क्योंकि राजनीति की लड़ाई अलग-अलग लेवल पर लड़ी जा रही है. दरअसल सोशल मीडिया इसका एक बड़ा हथियार है. सोशल मीडिया में कार्टून हो या और प्रतिक्रिया वो काफी चर्चा में रहती है.

Also Read: UP Chunav 2022: ADR की रिपोर्ट में 45 विधायकों पर आरोप तय, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, लिस्ट में BJP के सबसे अधिक

रिपोर्ट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola