देश से काफी कम है पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर : ममता बनर्जी

Updated at : 04 Jul 2020 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
देश से काफी कम है पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बेरोजगारी दर (Unemployment rate) देश से काफी कम है. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुकाबले भी यहां बेरोजगारी दर काफी कम है. पश्चिम बंगाल कोरोना महामारी के साथ-साथ चक्रवाती तूफान अंफान की तबाही से जूझ रहा है. इसके बावजूद मजबूत आर्थिक रणनीति की बदौलत यहां बेरोजगारी दर काफी कम है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी.

Also Read: आतंकी मुठभेड़ में शहीद कुलदीप उरांव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बंगाल को कोरोना महामारी और चक्रवाती तूफान अम्फान की दोहरी मार झेलनी पड़ी है. इससे मुकाबला करने के लिए उन्होंने मजबूत आर्थिक रणनीति अपनायी. यही वजह है कि बंगाल की बेरोजगारी दर देश से काफी कम है. सीएमआईई के मुताबिक जून महीने में पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर 6.5 फीसदी रही, जबकि देश की बेरोजगारी दर 11 फीसदी रही. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बेरोजगारी दर से भी काफी कम है. उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 9.6 एवं हरियाणा में 33.6 प्रतिशत रही.

मुंबई के शोध संस्थान सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार मई में भी पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर देश की तुलना में कम थी. सीएमआईई के अनुसार मई में पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर 17.4 प्रतिशत थी, जबकि देश में बेरोजगारी दर 23.5 प्रतिशत थी. मार्च में पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत थी, जबकि देश में 8.8 प्रतिशत थी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola