ePaper

भारतीय महिला टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन, ऐतिहासिक जीत पर अजय देवगन ने इस अंदाज में दी बधाई

Updated at : 30 Jan 2023 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन, ऐतिहासिक जीत पर अजय देवगन ने इस अंदाज में दी बधाई

आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत पर आम से लेकर खास हर कोई टीम की तारीफ कर उनका हौसला अफजाई कर रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी टीम को बधाई दे रहे है.

विज्ञापन

Women’s Under-19 T20 World Cup: भारत के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा. अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व चैंपियन बन गई. आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर महिला टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूरे टीम को बधाई दी. अब इसपर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे है.

अजय देवगन बोले- गर्ल्स को ऐतिहासिक जीत की बधाई

कई बॉलीवुड हस्तियों ने महिला टीम की तारीफ की. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर लिखा, #U19T20WorldCup चैंपियन बनने के लिए क्या क्लिनिकल ऑल राउंड परफॉर्मेंस है. गर्ल्स को ऐतिहासिक जीत की बधाई. वाकई भारत के लिए गर्व का क्षण.

इन सेलेब्स ने टीम की तारीफ की

करीना कपूर ने अपने इंस्टा पोस्ट में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें भारतीय महिला टीम की जीत का जिक्र था. एक्ट्रेस ने इसके साथ ताली वाला इमोजी पोस्ट किया. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘वे टू गो चैंपियंस.’ अभिषेक बच्चन ने भी टीम की तारीफ की और लिखा ‘हमारी भारतीय महिला टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई! आप में से हर एक पर बहुत गर्व है.’ वहीं, तापसी पन्नू ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘महिलाओं के लिए यह पहला कप है.. और मुझे यकीन है कि अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है..हमने अभी शुरुआत की है.’

undefined
undefined
undefined

काजोल ने टीम को दी बधाई

काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तसवीर लगाकर लिखा, ‘आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है.’ वहीं, एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी टीम को बधाई दी. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना ने भी पूरे टीम की तारीफ कर उन्हें बधाई दी.

undefined
Also Read: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता रियल लाइफ में हैं ग्लैमरस, तनुश्री की बहन के बारे में जानें ये बात
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola