ओडिशा के मयूरभंज में जतरा पार्टी को ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 9 गंभीर

ओडिशा के मयूरभंज में सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर जतरा पार्टी सवार थी.
ओडिशा के मयूरभंज में सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना मयूरभंज जिले के बंगोरीपोसी घाट में हुई. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के निकट परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए. साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी लोग जल्द स्वस्थ हों. बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर जतरा पार्टी सवार थी.
Odisha | Six people died and 9 critically injured after a truck carrying a jatra party met with an accident in Bangoriposi ghat of Mayurbhanj district.
Chief Minister Naveen Patnaik announced ex-gratia of Rs 3 lakhs each for the next of kin of the deceased. He also directed for…
— ANI (@ANI) January 24, 2024
अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक पर सवार होकर जतरा (डांस ड्रामा ग्रुप) रायरंगपुर से बालासोर जिले के जलेश्वर जा रहा था. इसी दौरान ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के दुआरसुनी घाट में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक पहाड़ी सड़क से 20 फुट नीचे जा गिरा. ड्राइवर ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया.
Also Read: ओडिशा के घाटागांव में भीषण सड़क हादसा, तीन महिला, एक बच्चा समेत आठ लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि ट्रक पर जतरा पार्टी के अलावा उनके साज-ओ-सामान भी लदे थे. लाइट और अन्य उपकरणों का मूल्य लाखों में है. बता दें कि वर्ष 2016 के अप्रैल महीने में ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी. तब उनका वाहन देवगढ़ में घाट रोड से गिर गया था.
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल वहां पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को बांगरीपोसी अस्पताल में भर्ती करााय गया है. ट्रक धौली गणनाट्य के सदस्यों को लेकर जा रहा था.
Also Read: झारखंड के मजदूर की ओडिशा में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




