ePaper

तृणमूल कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, दार्जीलिंग में राज्यापल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 07 Oct 2023 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, दार्जीलिंग में राज्यापल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की कथित बकाया मनरेगा राशि जारी करने और बोस के साथ औपचारिक बैठक की मांग को लेकर अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं, जिसके मद्देनजर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में राज भवन के बाहर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस जब तक प्रदर्शन स्थल पर आकर उनसे नहीं मिलते, तब तक यह धरना जारी रहेगा. धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का एक समूह शनिवार को राज्यपाल से दार्जीलिंग में मिलेगा. राज भवन के सूत्रों ने बताया कि बोस तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन से ईमेल के जरिये अनुरोध मिलने के बाद शाम साढ़े पांच बजे दार्जीलिंग के गुबर्नटोरियल मेंशन में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने को राजी हो गए हैं.


दार्जीलिंग में राज्यापल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की कथित बकाया मनरेगा राशि जारी करने और बोस के साथ औपचारिक बैठक की मांग को लेकर अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं, जिसके मद्देनजर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने का फैसला किया है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक बोस राज भवन के बाहर प्रदर्शन स्थल पर आकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात नहीं करते. उन्होंने कहा कि टीएमसी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी व महुआ मोइत्रा शामिल हैं.

Also Read: सिक्किम में बादल फटा, बंगाल में उफनाई तीस्ता नदी, बाढ़ के बने हालात सीएम ममता बनर्जी ने रद्द की छुट्टियां

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola