कभी नक्सलियों से प्रभावित था जंगल के बीच बसा लवनधारा गांव, आज घर-घर में हो रही अद्भुत पेंटिग, देखें तस्वीरें

Updated at : 12 Feb 2023 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
कभी नक्सलियों से प्रभावित था जंगल के बीच बसा लवनधारा गांव, आज घर-घर में हो रही अद्भुत पेंटिग, देखें तस्वीरें

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम दो ब्लॉक के देवशाला ग्राम पंचायत अधीन घने जंगल के बीच बसे लवनधारा गांव के आदिवासीयों ने आज घर-घर में अद्भुत पेंटिग बनाई है. उनकी यह पेंटिग्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

विज्ञापन
undefined

पूर्व बर्दवान, मुकेश तिवारी. पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम दो ब्लॉक के देवशाला ग्राम पंचायत अधीन घने जंगल के मध्य अवस्थित है लवनधारा ग्राम .जो कभी नक्सलियों से प्रभावित था. जिस गांव के नाम और उस गांव में जाने से लोग भय पाते थे ,वही गांव आज अपने चित्रकारी के माध्यम से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में लगा हुआ है.

undefined

समूचे गांव में चित्रकारी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है. गांव में मौजूद नव निर्मित अन्नपूर्णा मंदिर की कि गई सजावट पौराणिक कथाओं को चित्रकारी के माध्यम से सुसज्जित किया गया है.

undefined

गांव के ही युवक मिथुन मंडल ने बताया की आज से तीन चार वर्ष पूर्व मंदिर के नव निर्माण के बाद यह विचार आया की समाज और आने वाली पीढ़ी को एक ऐसा संदेश दिया जाए जिससे उन्हें जागरूकता के साथ ही धर्म संस्कृति और इतिहास और पर्यावरण के संबंध में बोध कराया जा सके. यही कारण है की इस गांव में प्रत्येक घर के बाहर की दीवारों पर चित्रकारी के मार्फत यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है.

undefined

उन्होंने बताया की हमलोगों का एक संस्था है जिसके माध्यम से हम लोग जंगल की रक्षा करते है और लोगों को जंगल की रक्षा उनमें रहने वाले वन्य प्राणीयों की रक्षा कर सके इसे लेकर सचेतनता के साथ जागरूक करते है.इसके साथ ही आदिवासियों के सांस्कृतिक शिक्षा पर हमलोग काम करते है.

undefined

अन्नपूर्णा वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से पहले नव निर्मित मंदिर को पौराणिक चित्रकारी से सुसज्जित किया गया. जिसमें बाहर से आए कई कलाकारों ने इस दिशा में मदद की. मिथुन मंडल आदि के नेतृत्व में कोटा ग्राम में एक वार्कसॉप भी आयोजित हुआ था.

undefined

इस वर्ष जीवन दाई अरण्य 2023 के तहत वन्य संरक्षण जंगल में आग लगने के कारण और उपाय विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लवनधारा अन्नपूर्णा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए.मूल उधोक्ता तारक दत्त, मिथुन मंडल तथा मानकर कॉलेज के प्रोफेसर अर्नव घोष के नेतृत्व और तत्वाधान में ही इस गांव की रूप रेखा तैयार कर यह रूप दिया गया है.

undefined

यहां उड़ीसा, झारखंड, बंगाल समेत देश के अन्य प्रांतों के चित्रकार आकार गांव के प्रत्येक दीवारों पर इन चित्रों को गढ़े है. अब लवनधारा ग्राम अलापना ग्राम के नाम से भी प्रसिद्ध हो गया है. बताया जाता है की कभी 1970 के दौरान कभी यह ग्राम नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था.

undefined

तत्कालीन राज्य सरकार की पुलिस वाहिनी के साथ यहां नक्सलियों की तब कई बार मुठभेड़ भी हुई थी. नक्सल प्रभावित इस गांव को नक्सल मुक्त करने और बचे हुए नक्सलियों को सामाजिक मूल धारा में जोड़ने की कोशिश सफल हुए थी. जो गांव कभी नक्सल के आतंक से प्रभावित था लोग इसे अन्य नजर से देखते थे लेकिन धीरे-धीरे समाज के मूल धारा में आने के बाद यहां नक्सल पूरी तरह से शेष हो गए हैं.

undefined

अब यह गांव अपने इस अनोखे अंदाज के लिए जाना जा रहा है. इस गांव की भूमि पर विश्व भारती, रविंद्र भारती, कल्याणी यूनिवर्सिटी, बर्दवान विश्वविद्यालय समेत उड़ीसा ,झारखंड ,बिहार से करीब 48 आर्टिस्ट कलाकार स्वय आकर यहां पर एक से बढ़ कर एक चित्रकारी कर गए है.

undefined

बताया जाता है यह सिलसिला लगातार जारी रहता है. इन प्रत्येक चित्रकारी से एक संदेश दिया जा रहा है. ये बड़े और सुनामी चित्रकार यहां इस गांव में आते है और नए नए विषयों के आधार पर इस गांव के मूल स्वरूप के अनुसार लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते हैं.

undefined

इस चित्रकारी या चित्र प्रदर्शनी के द्वारा गांव के प्रत्येक घर की दीवार पर यह चित्र प्रदर्शनी विभिन्न विषयों को उजागर करती है लेकिन इन सबके बीच जो मूल विषय रहता है जंगल की रक्षा और वन्य प्राणियों की रक्षा करना. विश्व को बचाने के लिए अरण्य रहे सबसे ऊपर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola