ePaper

आदिवासी समाज को जागृत होना होगा, खूंटी में जयपाल सिंह मुंडा के गांव में बोले अर्जुन मुंडा

Updated at : 03 Jan 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी समाज को जागृत होना होगा, खूंटी में जयपाल सिंह मुंडा के गांव में बोले अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय मंत्रालय द्वारा आदिवासियों के विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन राज्य सरकार उस राशि को खर्च नहीं कर पा रही है. इससे पहले उन्होंने टकरा में जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

खूंटी (चंदन कुमार) : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी थे. वे संविधान सभा के सदस्य थे. सांसद भी बने. संविधान सभा में आदिवासियों के हक की बात की. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार (तीन जनवरी) को जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को जागृत होने की आवश्यकता है. आज इक्के-दुक्के लोग आगे बढ़ रहे हैं. संख्या इतनी कम है कि सामाजिक दृष्टि से मजबूत होने के बाद भी विकास की दृष्टि से पीछे ही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को आदिवासियों से आगे बढ़ने का आह्वान किया है. आदिवासी समाज का पिछड़ापन देश का भी पिछड़ापन है. प्रधानमंत्री ने विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी का आह्वान किया है कि सब मिलकर आगे बढ़ें.

भगवान बिरसा मुंडा ने कहा था- जल, जंगल और प्रकृति हमारा जीवन है : अर्जुन मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा ने कहा था कि जल, जंगल और प्रकृति ही हमारा जीवन है. यह प्रकृति नैसर्गिक बनी रहनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजातीय मंत्रालय द्वारा आदिवासियों के विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन राज्य सरकार उस राशि को खर्च नहीं कर पा रही है. इससे पहले उन्होंने टकरा में जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी. टकरा गांव के मोड़ पर स्थित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण भी किया. इस अवसर पर गांव में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्र, एसपी अमन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्रीकांत विस्पुते, प्रमुख छोटराय मुंडा, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड: जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा देंगे खूंटी को सौगात, कितना बदला टकरा गांव?

योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने टकरा गांव में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही टकरा नाला पर वियर योजना और टकरा मैदान में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास तथा टकरा नाला में सिंचाई योजना और इस्टर्न स्टोरेज पांड का उद्घाटन किया.

Also Read: जयपाल सिंह मुंडा जयंती:आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सपनों को करेंगे पूरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola