जयपाल सिंह मुंडा जयंती:आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सपनों को करेंगे पूरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2023 6:08 PM

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कि खूंटी वीर, पराक्रमी और योद्धाओं की धरती है. यहां से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर उभरे और पहचान बनायी. यही खूंटी का असली परिचय होगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटीः केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर टकरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा देश के महान हॉकी खिलाड़ी थे. उन्होंने आजादी से पहले खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया. वे संविधान निर्माण में भी आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे. आदिवासी समाज का मार्गदर्शन किया. हम उनके सपनों को पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं. इस मौके पर उन्होंने समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया.

खूंटी में बनाए जा रहे खेल के मैदान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कि खूंटी वीर, पराक्रमी और योद्धाओं की धरती है. यहां से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर उभरे और पहचान बनायी. यही खूंटी का असली परिचय होगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. श्री मुंडा ने बताया कि देश में आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं. जहां क्षेत्रवार खेलों को चिन्हित किया जा रहा है. खूंटी में आवासीय विद्यालय में हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए चार खेल मैदान बनाये जा रहे हैं.

आदमकद प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टकरा मैदान में आयोजित हॉकी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. खिलाड़ियों के बीच आठ हॉकी सेट का वितरण किया. इससे पूर्व उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. टकरा जाने वाले पथ पर नवनिर्मित जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त शशि रंजन, एसपी अमन कुमार, जयंत जयपाल सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: सांसद खेल महोत्सव: 17 फरवरी से रांची के खेलगांव में होगा आयोजन, 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन, बोले MP संजय सेठ

रिपोर्ट : चंदन कुमार, खूंटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola