IRCTC Tatkal Ticket Booking: ऐसे करें तत्काल टिकट बुकिंग, मिलेगी कंफर्म टिकट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Aug 2023 12:44 PM
IRCTC Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेल उसके लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देती है. इसकी मदद से आप अपनी यात्रा के एक दिन पहले भी अपने लिए कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC Tatkal Ticket Booking, Confirm Tatkal Ticket Booking: अगर किसी व्यक्ति की अचानक कहीं जाने की योजना बने और उसे ट्रेन से सफर करना हो तो भारतीय रेल उसके लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देती है. इसकी मदद से आप अपनी यात्रा के एक दिन पहले भी अपने लिए कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग कैसे करें?
-
IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें. (अगर आईडी नहीं है तो पहले बना लें)
-
अपना गंतव्य चुनें और अपनी यात्रा की तारीख भरें. (यह तारीख उसी दिन की होनी चाहिए, जिस दिन आप बुकिंग कर रहे हैं.)
-
‘सबमिट’ पर क्लिक करें. फिर, कोटा विकल्प में ‘तत्काल’ चुनें.
-
अपनी ट्रेन के लिए ‘अभी बुक करें’ पर क्लिक करें.
-
पूछी गई सारी जानकारी भरें. जैसे- नाम, आयु, लिंग, सीट प्रिफरेंस.
-
कैप्चा कोड भरें और टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान करें.
-
अब आपकी टिकट बुक हो जाएगी.
एक दिन पहले बुक करें ट्रेन टिकट
जैसे कि हम बता चुके हैं कि तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा आपको को यात्रा की तारीख से एक दिन पहले अपना टिकट बुक करने में सक्षम बनाती है. हालांकि इसके लिए आपको सामान्य टिकट की कीमत पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है , लेकिन यह कीमत बहुत ज्यादा नहीं होती है. तत्काल बुकिंग स्लीपर, 3AC, 2ACऔर एक्जीक्यूटिव सहित सभी वर्गों के लिए होती है. आप IRCTC वेबसाइट, ICRTC रेल कनेक्ट ऐप या Paytm ऐप से रेलवे स्टेशन पर या अपने घर पर बैठकर भी आराम से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं.
वॉलेट में पैसे या यूपीआई
तत्काल टिकट बुकिंग करते समय मान लीजिए आपने फॉर्म भर भी दिया, लेकिन नेट बैंकिंग आदि में ओटीपी सही समय पर नहीं आया, तो टिकट बुक नहीं हो पाएगी. तत्काल टिकट बुकिंग के समय कैश देने का भी ऑप्शन नहीं होता है. ऐसे में आपको इस तरह का पेमेंट गेटवे चुनना चाहिए जहां ओटीपी की जरूरत ना हो. ऐसे में पेटीएम, गूगल पे, IRCTC वॉलेट आदि में पैसे ट्रांसफर करें. ऐसे में ओटीपी की दिक्कत होगी नहीं.
तत्काल टिकट बुक करने के टिप्स
आप Rail Connect app का इस्तेमाल कर सकती हैं जो IRCTC का आधिकारिक ऐप है. इससे तत्काल कंफर्म होने की गुंजाइश बढ़ जाती है.
ऐसे ही क्विक तत्काल ऐप भी है जो तत्काल और जनरल टिकट बुकिंग में मदद कर सकता है.
इंटरनेट स्पीड जरूर चेक कर लें. तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे पहला ऑप्शन यही होता है.
IRCTC ऐप पर तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
-
भारतीय रेलवे का अपना मोबाइल ऐप भी है, जिसका नाम IRCTC रेल कनेक्ट है. यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनो यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आप इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
-
सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर IRCTC रेल कनेक्ट ऐप खोलें.
-
अब ऊपरी-बाएं कोने पर लॉगिन पर क्लिक करें और अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करक लॉगिन पर टैप करें.
-
बता दें कि अगर आप IRCTC यूजर नहीं है तो पहले आपको खुद को रजिस्टर करना पड़ेगा.
-
अगर आप ऐप को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको एक पिन जनरेट करना होगा. 4 अंकों का पिन दो बार दर्ज करें और सबमिट पर टैप करें. बता दें कि अगली बार जब आप लॉगिन करेंगे, तो आपको केवल यह पिन दर्ज करना होगा.
-
अब ट्रेन में जाकर बुक टिकट विकल्प को चुनें. अब स्क्रीन पर अपने स्टेशन या शहर दर्ज करें, यात्रा वर्ग और तिथि का चयन करें और कोटा को तत्काल के रूप में सेट करें और सर्च ट्रेन पर क्लिक करें.
-
इसके बाद अपनी यात्रा की तारीख पर तत्काल टिकट की उपलब्धता और किराया विवरण देखने के लिए अपनी पसंदीदा ट्रेन ढूंढें और उसके तहत जर्नी क्लास का चयन करें.
-
अब उस क्लास का चयन करें, जिसमें आप यात्रा करना चाहते हैं और नीचे पर यात्री विवरण पर टैप करें.
-
इसके बाद Add New पर क्लिक करें और नाम, उम्र, लिंग, बर्थ वरीयता और राष्ट्रीयता सहित सभी यात्री विवरण दर्ज करें. अब, यात्री जोड़ें बटन पर टैप करें.
-
इसके बाद अगर जरूरी हो तो यात्री का मोबाइल नंबर एडिट करें, नीचे स्क्रॉल करें और पसंदीदा भुगतान विधि चुनें. अब, रिव्यू जर्नी डिटेल्स पर टैप करें.
-
आपको स्क्रीन पर सभी ट्रेन जानकारी, यात्री विवरण, चयनित भुगतान विधि और अन्य जरुरी जानकारी दिखाई देगी.
-
अब सब डिटेल क्रॉस-चेक करें, कैप्चा दर्ज करें और Proceed to Pay पर क्लिक करें.
-
अगर आप टिकट बुकिंग के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो एक पॉप-विंडो पर Yes दबाएं.
-
इसके बाद अपनी पसंद की भुगतान विधि का चयन करें, अभी भुगतान करें पर टैप करें और फिर तत्काल टिकट बुक करने के लिए भुगतान गेटवे के माध्यम से लेनदेन पूरा करें.
-
आपको तत्काल ई-टिकट आपके IRCTC अकाउंट से जुड़े फोन नंबर और ई-मेल आईडी पर मिलेगा. आप अपने फोन पर ई-टिकट डाउनलोड कर सकते है या अपनी सुविधा के अनुसार इसका प्रिंट आउट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










