ePaper

झारखंड : बंद के कारण आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी किया लिस्ट

Updated at : 15 Jun 2023 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बंद के कारण आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी किया लिस्ट

अगर आप भी आज ट्रेन से सफर करने वाले है तो यह खबर जरूर पढ़ लें. हो सकता है कि आज आपकी ट्रेन रद्द हो या उसके परिचालन में कुछ बदलाव किए गए हो. जी हां, झारखंड के आद्रा मंडल में 15 जून यानि गुरुवार को 12 घंटे का बंद बुलाया गया है.

विज्ञापन

Train Cancelled Today List In Jharkhand : अगर आप भी आज ट्रेन से सफर करने वाले है तो यह खबर जरूर पढ़ लें. हो सकता है कि आज आपकी ट्रेन रद्द हो या उसके परिचालन में कुछ बदलाव किए गए हो. जी हां, झारखंड के आद्रा मंडल में 15 जून यानि गुरुवार को 12 घंटे का बंद बुलाया गया है. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद आहूत किया गया है. इस बंद की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों में कुछ बदलाव किए गए है. रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगीं.

ये ट्रेनें रद्द रहेगी

1) ट्रेन संख्या 03595 – बोकारो स्टील सिटी – आसनसोल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/06/2023 को रद्द रहेगी.

2) ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा – राँची सुपरफास्ट ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/06/2023 को रद्द रहेगी.

इस ट्रेन के मार्ग में किया गया है परिवर्तन

1) ट्रेन संख्या 18635 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/06/2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल – पुरूलिया होकर चलेगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

1) ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15/06/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 09:20 बजे के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट विलंब से अर्थात 11:50 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola