Tourist Places in Japan: जापान में है ये 5 सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियां बीताने के लिए है बेटर ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
Tourist Places in Japan: जापान में है ये 5 सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियां बीताने के लिए है बेटर ऑप्शन

Tourist Places in Japan: 1945 में परमाणु बम का हमला झेल चुका जापान अब काफी शांत और खूबसूरत देश है. हिरोशिमा में अमेरिका ने जहां परमाणु बम गिराया था, वहां अब मेमोरियल बन चुका है. यदि आप जापान घूमने का प्‍लान बनाते हैं तो आपको यहां प्रकृति की एक अलग छटा तो दिखाई देगी.

विज्ञापन
undefined

टोक्यो टावर

इस टावर का निर्माण 1958 में हुआ था. 333 मीटर ऊंचा यह टावर एफिल टावर से भी 13 मीटर ऊंचा है. यहां पर दो वेधशालाएं हैं जहाँ से टोक्यो का दृश्य देखा जा सकता है. साफ़ मौसम में यहां से माउंट फ़्यूजी भी दिखता है. मुख्य वेधशाला 150 मीटर ऊंची है और विशेष वेधशाला 250 मीटर ऊंची है. इस टावर के अंदर टोक्यो टावर मोम संग्रहालय, रहस्मय पैदल क्षेत्र और हस्तलाघव कला गलियारा भी है.

undefined

तोदैइजी टेम्पल

तोदैइजी मंदिर सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है. यह दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्घ प्रतिमा के लिए मशहूर है. हिरणों को मैदान में घूमने के लिए आज़ादी है.

undefined

गोकुदेनी मंकी पार्क

यह स्प्रिंग ऐरिया है, यहां बर्फ पार्कों में मौजूद होती है और सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है. यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं. यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है.

undefined

माउंट फुजी

जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर होन्शु द्वीप पर माउंट फुजी पर्वत है. यहां पर एक सक्रिय ज्वालामुखी भी है, जिसकी हाइट 3776 मीटर है. इस ज्वालामुखी में आखिरी बार 1907 में विस्फोट हुआ था. यहां सबसे सुंदर नजारा सनराइज का होता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं.

undefined

गोल्डन पवेलियन

किनकाकू जी या द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन क्योटो का बहुत फेमस टूरिस्ट प्लेस है. स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है,इस पर लाइटिंग पडऩे से तालाबों में सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है.

undefined

डिजनीलैंड, टोक्यो

आप यहां पर डिज्नी सी में स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नज़ारा लें सकते है. टोक्यो दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola