ePaper

Tokyo Olympics 2020: पांचवें दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल, मनु भाकर-सौरभ चौधरी के निशाने पर होंगे मेडल

Updated at : 27 Jul 2021 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020: पांचवें दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल, मनु भाकर-सौरभ चौधरी के निशाने पर होंगे मेडल

Tokyo Olympics 2020 Today India Schedule, Manu Bhaker and Sharath Kamal : आज मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल, अचंता शरत कमल जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.

विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलिंपिक के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ी सात अलग-अलग खेलों की स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, सेलिंग, निशानेबाजी सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती देते दिखेंगे. वहीं आज मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल, अचंता शरत कमल जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.

आज के होने वाले मुकाबले 

  • निशानेबाजी : 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन चरण एक, सुबह 5. 30 बजे से (सौरभ चौधरी और मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा) , 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन चरण एक, सुबह 9.45 मिनट से (इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार , अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार)

  • टेबल टेनिस : अचंता शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष एकल तीसरा दौर, सुबह 8. 30 बजे से

  • मुक्केबाजी : लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड ऑफ 16, सुबह 10. 57 बजे

  • बैडमिंटन :सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल, ग्रुप ए मैच, सुबह 8. 30 बजे से

  • हॉकी : भारत बनाम स्पेन, पुरुष पूल ए मैच, सुबह 6. 30 बजे से

  • सेलिंग: नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, सुबह 8.35 बजे से, विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, सुबह 8.45 बजे से, केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49इआर, सुबह 11. 20 बजे से

कल का दिन रहा था निराशाजनक 

भारतीय तैराक साजन प्रकाश सोमवार को यहां हीट दो में चौथे स्थान पर रहते हुए तोक्यो ओलिंपिक की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाइ स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे. पिछले महीने इटली में एक मिनट 56.38 सेकेंड के समय के साथ निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक का ‘ए’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाले साजन एक मिनट 57.22 सेकेंड के समय के साथ 38 तैराकों के बीच 24वें स्थान पर रहे. शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनायी.

महिला हॉकी टीम को तोक्यो ओलिंपिक में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा और सोमवार को पूल-ए के मैच में रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने उसे 2-0 से मात दी. पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के हाथों 1-5 से हारने के बाद भारतीयों ने आज बेहतर प्रदर्शन किया, दुनिया की तीसरे नंबर की टीम को रोकने में असफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola