Jharkhand : रामगढ़ में कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए आग जलाकर सो गये थे वृद्ध दंपती, दम घुटने से मौत

रामगढ़ शहर के कोइरी टोला के रहने वाले जीरा महतो (65 वर्ष) और उनकी पत्नी रेणु देवी (55 वर्ष) रात को ठंड के कारण अपने कमरे में आग जलाकर सो गये थे. जब जीरा महतो और उनकी पत्नी कमरे से सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया. दरवाजा तोड़ने पर वे कमरे में मृत पाये गये.
Jharkhand News: रामगढ़ के कोईरी टोला में निवास करने वाले वृद्ध दंपती की दम घुटने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि जीरा महतो (65 वर्ष) और उनकी पत्नी रेणु देवी (55 वर्ष) कंपकंपाती ठंड के कारण कमरे में आग जलाकर सो गये थे. सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे, तो लोगों को शक हुआ. दरवाजा तोड़ने पर दोनों कमरे में मृत पाये गये. जानकारी के अनुसार जीरा महतो और उनकी पत्नी बाजार में घूमकर टोकरी और सूप बेचा करते थे. इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
चूल्हा जलाकर सो गये थे दंपती
जानकारी के अनुसार शहर के कोइरी टोला के रहने वाले जीरा महतो (65 वर्ष) और उनकी पत्नी रेणु देवी (55 वर्ष) रात को ठंड के कारण अपने कमरे में आग जलाकर सो गये थे. जब जीरा महतो और उनकी पत्नी कमरे से सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा तोड़ा गया. अंदर कमरे में जाने पर जीरा महतो और उनकी पत्नी को लोगों ने मृत पाया.
वृद्ध दंपती का किया गया अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि जीरा महतो और उनकी पत्नी बाजार में घूमकर टोकरी और सूप बेचा करते थे. वृद्ध दंपती अपने पीछे दो लड़के विनोद कुमार और लक्ष्मी कुमार सहित परिवार को छोड़ गये. पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गयी थी. इधर, वृद्ध दंपती का अंतिम संस्कार उनके घर वालों द्वारा कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




