ePaper

West Bengal : तृणमूल महिला कांग्रेस का राज्यव्यापी ‘धन्यवाद ज्ञापन’ कार्यक्रम पर कोलकाता में भी रैली

Updated at : 10 Feb 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : तृणमूल महिला कांग्रेस का राज्यव्यापी ‘धन्यवाद ज्ञापन’ कार्यक्रम पर कोलकाता में भी रैली

बंगाल सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और यहां के निवासियों के हितों को पूरा करने की दिशा में काम कर सकती है. देश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने आम जनता के हित के लिए जो अभी तक नहीं किया, वह बंगाल की ‘सिंगल इंजन’ सरकार ने राज्य के लोगों के हित के लिए कर दिखाया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) द्वारा बजट पेश किये गये बजट को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने ”ऐतिहासिक बजट’ करार दिया है. गत शुक्रवार को ही तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने पार्टी और उससे जुड़े संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए राज्यव्यापी ‘धन्यवाद ज्ञापन’ कार्यक्रम चलाने का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआत शनिवार को तृणमूल महिला कांग्रेस ने की. इस दिन राज्यभर में तृणमूल की महिला इकाई की ओर से रैलियां निकाले जाने के साथ सभाएं की गयीं. कोलकाता में अपराह्न करीब तीन बजे गोल पार्क से रैली निकाली गयी, जो अलग-अलग मार्गों से गुजरते हुए हाजरा मोड़ के पास समाप्त हुई.

मुख्यमंत्री व राज्य सरकार को दिया गया ‘धन्यवाद’

रैली में तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के अलावा सांसद डॉ काकोली घोष दस्तीदार, माला राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे. रैली में ‘लक्खी भंडार’ योजना की राशि बढ़ाने व बजट में की गयी अन्य घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री व राज्य सरकार को ‘धन्यवाद’ दिया गया. इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं की कथित बकाया राशि बंगाल को भुगतान नहीं किये जाने को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. रैली में तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भट्टाचार्य ने ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से तृणमूल का मुकाबला नहीं करने के कारण भाजपा ‘प्रतिशोध की राजनीति’ कर रही है.

Also Read: Mamata Banerjee :ममता बनर्जी की घोषणा, 21 फरवरी तक बंगाल में 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगा पैसा
ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य के हर वर्ग के लोगों का विकास जारी

यदि ऐसा नहीं होता, तो भाजपा नीत केंद्र सरकार बंगाल और यहां के लोगों को 1.18 लाख करोड़ रुपये से वंचित नहीं रखती. बंगाल के प्रति केंद्र सरकार के ‘पक्षपातपूर्ण’ रवैये के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य के हर वर्ग के लोगों का विकास जारी है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि बंगाल सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और यहां के निवासियों के हितों को पूरा करने की दिशा में काम कर सकती है. देश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने आम जनता के हित के लिए जो अभी तक नहीं किया, वह बंगाल की ‘सिंगल इंजन’ सरकार ने राज्य के लोगों के हित के लिए कर दिखाया है.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दोगुना किया लक्ष्मी भंडार, अब 500 की जगह मिलेगा 1000 रुपये

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola