ePaper

Bengal Assembly Election 2021 : TMC के एक और कैंडिडेट का नामांकन हो सकता है रद्द? चुनाव आयोग में शिकायत

Updated at : 14 Mar 2021 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Assembly Election 2021 : TMC के एक और कैंडिडेट का नामांकन हो सकता है रद्द? चुनाव आयोग में शिकायत

Tmc candidate in west bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जॉयपुर के बाद संदेशखली में भी टीएमसी कैंडिडेट की मुसीबत बढ़ सकती है. दरअसल, संदेशखली विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुकुमार महता का नामांकन रद्द करने की मांग की गयी है

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जॉयपुर के बाद संदेशखली में भी टीएमसी कैंडिडेट की मुसीबत बढ़ सकती है. दरअसल, संदेशखली विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुकुमार महता का नामांकन रद्द करने की मांग की गयी है. इसे लेकर पश्चिम बंगाल अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ की ओर से शनिवार को महानगर में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा गया.

संगठन के अनुसार तृणमूल प्रत्याशी ‘कुर्मी’ हैं, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से नहीं है. संगठन का दावा है कि तृणमूल उम्मीदवार ‘कुर्मी’ यानी ओबीसी समुदाय से हैं, लेकिन उन्होंने खुद को एसटी समुदाय से बता का तृणमूल के टिकट पर नामांकन किया है, इसलिए सगंठन ने चुनाव आयोग से नामांकन रद्द किये जाने की मांग की है.

इससे पहले, पुरुलिया के जॉयपुर से टीएमसी कैंडिडेट उज्ज्वल कुमार का नामांकन चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी कैंडिडेट ने नामांकन दाखिल करते वक्त पूरे हलफनामा दाखिल नहीं किया था. वहीं इस मामले में हाईकोर्ट की डबल बैंंच से भी टीएमसी कैंडिडेट को राहत नहीं मिली है.

27 मार्च को है पहले चरण का चुनाव – पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहलै चरण का चुनाव होना है. राज्य में पहले दो चरणों के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव होना है. राज्य में दो मई को विधानसभा का रिजल्ट आएगा.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ममता प्रकरण में आयोग को अभी भी है इन सवालों के जवाब का इंतजार

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola