कोरोना के खिलाफ जंग के बीच कोलकाता में चावल की कालाबाजारी करने वाले तीन गिरफ्तार, 343 बोरी चावल जब्त

three arrested for black marketing of rice in kolkata amid coronavirus fight, 343 bags of rice seized कोलकाता : पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है. सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कोई अनाज की जमाखोरी न करे. उसकी कालाबाजारी न करे. मुश्किल घड़ी में मुनाफाखोरी न करें. लेकिन, कोलकाता के एक व्यापारी के लिए तो मानो लॉकडाउन जैसे वरदान के रूप में आया हो. उसने अनाज की कालाबाजारी शुरू कर दी. प्रशासन को जानकारी हुई, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) समेत पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) घोषित है. केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कोई अनाज की जमाखोरी न करे. उसकी कालाबाजारी (Black Marketing) न करे. मुश्किल घड़ी में मुनाफाखोरी न करें. लेकिन, कोलकाता (Kolkata) के एक चावल व्यापारी (Rice Businessman) के लिए तो मानो लॉकडाउन जैसे वरदान के रूप में आया हो. उसने अनाज की कालाबाजारी शुरू कर दी. प्रशासन को जानकारी हुई, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मामला प्रदेश की राजधानी कोलकाता के काशीपुर थाना क्षेत्र का है. थाना की पुलिस ने काशीपुर में चावल की कालाबाजारी करने वाले इस व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है. व्यापारी का नाम संतोष कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू है. उसके साथ इस धंधे में शामिल उसके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पप्पू के गोदाम से पुलिस ने चावल की 343 बोरियां जब्त की हैं. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि काशीपुर इलाके में चावल का व्यवसाय करने वाले संतोष कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू काफी ऊंची कीमत पर चावल बेच रहा है. उसके गोदाम में चावल की बोरियों का बहुत बड़ा स्टॉक है. वह इसे बहुत ऊंची कीमत पर बेच रहा है.
इसकी जानकारी मिली, तो काशीपुर थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर उस व्यापारी के गोदाम पर छापामारी की. पुलिस ने उसके गोदाम में मौजूद चावल की सभी बोरियों को जब्त कर लिया. इसके बाद आरोपी व्यापारी की मदद करने वाले दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
अब पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है कि ये कब से ऐसा कर रहे थे. अब तक कालाबाजारी करके इन्होंने कितना मुनाफा कमाया है. पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कहा है कि मुश्किल घड़ी में मुनाफाखोरी करने वाले इन व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई होगी.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों से बार-बार अपील की है कि यह मुश्किल वक्त है. यह वक्त मुनाफा कमाने का नहीं है. बाजार में किसी चीज का नकली संकट दिखा, तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




