ePaper

Thomas Cup Badminton जीतने के बाद खिलाड़ियों पर बरसे पैसे, कर्नाटक सरकार देगी लक्ष्य को इतने रुपये इनाम

Updated at : 17 May 2022 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Thomas Cup Badminton जीतने के बाद खिलाड़ियों पर बरसे पैसे, कर्नाटक सरकार देगी लक्ष्य को इतने रुपये इनाम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने थॉमस कप जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की.

विज्ञापन

थॉमस कप (Thomas Cup Badminton ) जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम पर पैसों की लगातार बारिस हो रही है. खेल मंत्रालय, बैडमिंटन संघ के बाद अब कर्नाटक सरकार ने नकद इनाम की घोषणा की है.

कर्नाटक सरकार देगी लक्ष्य सेन को 5 लाख रुपये

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने थॉमस कप जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की.

Also Read: Thomas Cup जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिल रही बधाई

मिनी-ओलंपिक स्पोर्ट्स मीट-2022 उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारिता एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित ‘मिनी-ओलंपिक स्पोर्ट्स मीट-2022′ का उद्घाटन करने के बाद लक्ष्य सेन को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार सभी खेलों को बढ़ावा दे रही है. बोम्मई ने कहा, हमने पेरिस ओलंपिक (2024 में) की तैयारी के तहत विशेष प्रशिक्षण के लिए विभिन्न खेलों से 75 खिलाड़ियों के एक समूह का चयन किया है.

खेल मंत्रालय और बैडमिंटन संघ खिलाड़ियों को देगा 1-1 करोड़ रुपये

थॉमस कप पहली बार जीत के बाद खेल मंत्रालय और बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. जबकि बैडमिंटन संघ ने कहा, कि सभी खिलाड़ियों को संघ की ओर से 1-1 करोड़ रुपये दिये जाएंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ को भी संघ ने इनाम देने की घोषणा की.

भारत ने 14 बार की चैंपियन टीम इंडोनेसिया को हराकर जीता थॉमस कप

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को बैंकॉक में एकतरफा फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola