बिहार में शिक्षकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, वेतन के लिए जारी हुए 20.47 अरब रुपये

Published at :28 Apr 2021 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शिक्षकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, वेतन के लिए जारी हुए 20.47 अरब रुपये

वित्तीय वर्ष 2021-22 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए शिक्षा विभाग ने 20.47 अरब रुपये जारी कर दिये हैं. यह वह शिक्षक होंगे, जो जिला परिषद और विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पदों पर बहाल हुए थे़

विज्ञापन

पटना. वित्तीय वर्ष 2021-22 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए शिक्षा विभाग ने 20.47 अरब रुपये जारी कर दिये हैं. यह वह शिक्षक होंगे, जो जिला परिषद और विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पदों पर बहाल हुए थे़

फिलहाल कोविड के दौर में पचास हजार से अधिक शिक्षकों को वेतन का पैसा जारी हो जाने से राहत मिली है. अब उन्हें पैसा मिलने का बस इंतजार है. कई शिक्षक खुद बीमार हैं या परिवार में कोई न कोई बीमार है, ऐसे में पैसे की किल्लत अब कुछ हद तक दूर हो जायेगी.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की सैलरी में एक अप्रैल से प्रस्तावित पंद्रह फीसदी वेतन की वृद्धि की राशि अभी नहीं जोड़ी गयी है.

इसके लिए शिक्षा विभाग अलग से एक औपचारिक आदेश जारी करेगा. औपचारिक आदेश के जारी होने तक पहले की भांति वेतन माहवार जारी किया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर 2020 को विभागीय संकल्प जारी किया गया था कि पंचायती राज संस्थाओं के कार्यरत शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों के वर्तमान वेतनमान मे एक अप्रैल 2021 से 15 फीसदी का इजाफा किया जायेगा़ इन स्कूलों में तैनात पुस्तकालयाध्यक्षों को भी इससे वेतन मिल सकेगा़

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन