The Kapil Sharma Show: सुबह 7 बजे सेट पर पहुंचे कपिल, पूछा- कोई अंदाजा लगाएगा कि कौन आ रहा है?
Akshay Kumar- द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सूर्यवंशी को प्रमोट करते दिखेंगे.
मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को प्रमोट करते दिखेंगे. इसके लिए वह सुबह 7 बजे ही कपिल के सेट पर पहुंचने वाले थे. इसे लेकर कपिल की पूरी टीम की नींद उड़ गयी और सब तैयारियों में जुट गये.
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके कैप्शन में लिखा, ‘सुबह तड़के 7 बजे की शिफ्ट. कोई अंदाजा लगाएगा कि कौन आ रहा है? कपिल शर्मा के इस सवाल पर लोग कमेंट बॉक्स में अक्षय का नाम लेने लगे. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘अक्षय कुमार आ रहे हैं सूर्यवंशी के लिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’अक्षय कुमार बिना किसी डाउट के.’
उनके इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लिखा, ‘सुबह 7 बजे मतलब अक्षय प्राजी आ रहे हैंं. ऑल द बेस्ट.’ अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी सही अंदाजा लगाया और लिखा की शूट के लिए ‘सूर्यवंशी’ की टीम आ रही है.’
अक्षय ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कपिल के शूट से रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. अक्षय ने लिखा, ‘एकमात्र जगह, जहां फिल्म प्रमोशन के दौरान मेरा जाना जरूरी बन गया है. क्या आप बता सकते हैं कि आज हम ‘सूर्यवंशी’ के लिए कहां शूट कर रहे हैं?’
अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर भी हैं.
One place which has become a must visit during my film promotions…Can you guess where are we promoting #Sooryavanshi today? pic.twitter.com/GmhzvLK8hw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 3, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










