Tips and Tricks: अपने स्मार्टफोन से खींचें DSLR जैसी तस्वीरें, ये हैं आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Smartphone Photography Tips and Tricks: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर DSLR जैसी तस्वीरें खींचना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप ऐसा कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Smartphone Photography Tips and Tricks: अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं लेकिन आपके पास DSLR नहीं है तो घबराने की बात नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसाम टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आने स्मार्टफोन से ही DSLR जैसी हाई क्वालिटी और खूबसूरत तस्वीरें खींच सकेंगे. एक अच्छी तस्वीर खींचने के लिए आपको लाइटिंग के साथ कैमरा एंगल का भी सही अनुमान होना जयूरी है. तो चलिए इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानते हैं.

undefined

लाइटिंग का रखें ध्यान: एक अच्छी तस्वीर खींचने के लिए सबसे पहले लोकेशन की लाइटिंग का ख्याल रखें. बेहतरीन लाइटिंग की मदद से आप कमाल की तस्वीरें खींच पाएंगे. लाइटिंग को आप अपनी जरुरत के हिसाब से मैन्युअली भी एडजस्ट कर सकते हैं. एक तस्वीर कैसी होगी उसका पूरा श्रेय लाइट किस दिशा से आ रही है उसपर निर्भर करता है. कोशिश करें की सनलाइट के अपोजिट डायरेक्शन से तस्वीरें खींचे. ऐसा कर आप एक परफेक्ट तस्वीर क्लिक कर सकेंगे.

undefined

सब्जेक्ट पर करें फोकस: जब भी आप किसी सब्जेक्ट या इंसान की तस्वीर क्लिक करें तो उसपर फोकस करना न भूलें, आजकल के जो स्मार्टफोन्स होते हैं उनमें पहले से ही ऑप्टिकल ज़ूम फीचर दिया जाने लगा है. इस फीचर की मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट की दूरी से भी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं. इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप क्लियर तस्वीरें क्लिस्क कर सकते हैं.

undefined

फोटो को एडिट करना भी जरुरी: स्मार्टफोन से तस्वीर क्लिक करने के बाद उसे एडिट जरूर करें. एडिट करने से तस्वीर की क्वालिटी बेहतर हो जाती है. एक तस्वीर को एडिट कर आप एक नॉर्मल तस्वीर के कलर, कॉन्ट्रास्ट, ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं स्मार्टफोन से तस्वीर क्लिक करते हैं उस समय फ़िल्टर का इस्तेमाल करना भी अच्छा होता है.

undefined

अलग-अलग कैमरे का करें इस्तेमाल: अगर आप अपने स्मार्टफोन से एक जबरदस्त तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं तो स्मार्टफोन में दिए गए अलग-अलग कैमरों का इस्तेमाल करें. आजकल के जो स्मार्टफोन्स होते हैं उनमें अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो और टेलिफोटो जैसे कई तरह के कैमरे दिए जाते हैं. आप इन सभी कैमरों का इस्तेमाल कर जबरदस्त तस्वीर क्लिक कर सकते हैं.

undefined

ट्राईपोड का करें इस्तेमाल: अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर एक अच्छी तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं तो एक ट्राईपोड का इस्तेमाल करें. ट्राईपोड का इस्तेमाल कर आप स्टेबल फोटोज क्लिक कर सकेंगे.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola