iPhone को लेकर Tata Group ने बनाया बड़ा प्लान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Tata Group पहले से ही Wistron से अधिग्रहित iPhone की फैक्टरी चला रही है. ऐपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग घटाने की योजना बनायी है. इसके लिए भारत, थाईलैंड, मलेशिया और कुछ अन्य देशों में कंपनी असेंबली और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स के साथ बात कर रही है.

Tata Group iPhone Factory : सॉफ्टवेयर से लेकर ऑटोबाइल तक का बिजनेस करनेवाले टाटा ग्रुप (Tata Group) ने भारत में आईफोन (iPhone) को असेंबल करने की सबसे बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना बनायी है.

पिछले कुछ सालों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है. दुनियाभर में बड़ी संख्या में बिकनेवाले आईफोन को बनानेवाली ऐपल का प्लान चीन में मैन्युफैक्चरिंग घटाने का है.
Also Read: Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? पता चल गया
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की योजना तमिलनाडु के होसुर में यह फैक्टरी बनाने की है. इसमें लगभग 50,000 वर्कर्स को रोजगार मिल सकता है. इस फैक्टरी में लगभग 20 असेंबली लाइंस होंगी. इसे 12 से 18 महीनों में शुरू किया जा सकता है.

टाटा ग्रुप पहले से ही Wistron से अधिग्रहित iPhone की फैक्टरी चला रही है. ऐपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग घटाने की योजना बनायी है. इसके लिए भारत, थाईलैंड, मलेशिया और कुछ अन्य देशों में कंपनी असेंबली और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स के साथ बात कर रही है.
Also Read: iPhone यूजर्स को पैसे क्यों बांट रही है Apple ? जानें क्या है माजरा
Apple का पूरा फोकस भारत पर है. वह देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना चाहती है. इसका फायदा उठाने के लिए टाटा ग्रुप भारत में नया आईफोन असेंबली प्लांट लगाने के लिए प्लान बना रही है. यह भारत के सबसे बड़े प्लांट में से एक होगा.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप तमिलनाडु के होसुर में असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट की मानें, तो प्लांट में लगभग 20 असेंबली लाइन होंगी और 2 साल के अंदर 50 हजार नौकरियां क्रिएट करेगा. साइट को 12 से 18 महीने में ऑपरेशनल करने का टारगेट है.

टाटा ग्रुप अगर यह प्लांट बनता है, तो ऐपल को भी इसका फायदा होगा, क्योंकि सप्लाई चेन को स्थानीय बनाने और टाटा के साथ पार्टनरशिप को मजबूती मिलेगी. बता दें कि ऐपल की आईफोन फैक्टरी पहले से ही कर्नाटक में है, जिसको टाटा ने खरीद लिया है. ऐपल चीन के अलावा भारत, थाईलैंड, मलेशिया और अन्य देशों में अपने उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रहा है. यह चीन पर अपनी निर्भरता कम करने और अपने सप्लाई चेन को विविध बनाने के लिए कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










