Jharkhand News: Tata Cummins यूनियन ने मांगा 20 प्रतिशत बोनस, मैनेजमेंट को सौंपा AGP लेटर

जमशेदपुर के टाटा कमिंस में 20 फीसदी बोनस की मांग उठनी लगी है. टीसी कर्मचारी यूनियन ने इस संबंध में लंबित एसोसिएट ग्रोथ प्लान को लेकन कंपनी मैनेजमेंट को पत्र सौंपा है. पिछले साल कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस मिला था.
Jharkhand News: टाटा कमिंस (Tata Cummins) जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को सालाना बोनस 20 प्रतिशत देने की मांग कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन (TC Employees Union) ने प्रबंधन से की है. शुक्रवार को टीसी कर्मचारी यूनियन ने सालाना बोनस (Bonus) और लंबित एसोसिएट ग्रोथ प्लान (Associate Growth Plan-AGP) को लेकर कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. इस मौके पर प्लांट हेड रामफल नेहरा, एचआर हेड मनीष जैन, भीकम सिंह, कुश सक्सेना, अमित ठाकुर और यूनियन की ओर से अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवती सहित यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे.
इस साल बनेगा नया बोनस फॉर्मूला
टाटा कमिंस में बोनस के लिए इस साल नया फॉर्मूला बनेगा. पिछला बोनस फॉर्मूला 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए बना था. तय फॉर्मूले में उत्पादन नौ, लाभ आठ और बीआइएस में तीन प्वाइंट निर्धारित है. जिसमें 1.5 प्रतिशत फिक्स था.
पिछले साल मिला था 18.5 प्रतिशत बोनस
टाटा कमिंस के कर्मचारियों को पिछले साल 18.5 प्रतिशत बोनस मिला था. समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 38,519 रुपये और अधिकतम 99,880 रुपये औसतन 75,843 रुपये मिले थे. कंपनी के 793 कर्मचारियों के बीच 6.1 करोड़ रुपये बोनस की राशि बंटा था.
Also Read: Jharkhand News: लाखों खर्च कर बना जमशेदपुर का थीम पार्क, पर देखरेख के अभाव में हुआ खंडहर
90,589 इंजन का हुआ है निर्माण
टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 90,589 इंजन का निर्माण हुआ. जबकि पुणे के दोनों प्लांट में 42,500 इंजन का निर्माण हुआ. कमिंस के तीनों प्लांट मिलाकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक लाख 33 हजार 89 इंजन का निर्माण हुआ. प्रबंधन की ओर से वित्तीय वर्ष 2021- 22 में एक लाख 29 हजार 343 इंजन बनाने का टारगेट रखा गया था. टीसी कर्मचारी यूनियन ने उम्मीद जतायी है कि एनवल ऑपरेटिंग प्लान (एओपी) का लक्ष्य पूरी तरह से तय कर लिया है और कंपनी को मुनाफा भी बेहतर है, जिसका लाभ कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में मिलेगा.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




