Syed Modi International Tournament: पीवी सिंधु ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2022 4:42 PM

विज्ञापन

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय पीवी सिंधु को एकतरफा फाइनल में मालविका के खिलाफ 21-13 21-16 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा. पीवी सिंधु ने फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में जीत दर्ज की.

विज्ञापन

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu ) ने रविवार को युवा हमवतन भारतीय मालविका बंसोड़ को सीधे गेम में हराकर सैयद मोदी इंटरनेशल बैडमिंटन टूर्नामेंट (Syed Modi International Tournament) का दूसरी बार महिला एकल खिताब जीता.

पीवी सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में मालविका को हराया

कोरोना महामारी के कई मामलों के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हो रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय पीवी सिंधु को एकतरफा फाइनल में मालविका के खिलाफ 21-13 21-16 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा. पीवी सिंधु ने फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में जीत दर्ज की.

Also Read: चुनावी मैदान में पीवी सिंधु! BWF के एथलीट कमीशन की अध्यक्ष बनने के दौड़ में

पीवी सिंधु का दूसरा सैयद मोदी खिताब

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का यह दूसरा सैयद मोदी खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था.

Also Read: BWF World Tour Finals: फाइनल में हारीं पीवी सिंधु, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो ने मिश्रित युगल का खिताब जीता

इससे पहले इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने हमवतन टी हेमा नागेंद्र बाबू और श्रीवेद्या गुराजादा को सीधे गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया. इशान और तनीषा ने गैरवरीय भारतीय जोड़ी के खिलाफ सिर्फ 29 मिनट में 21-16 21-12 से जीत दर्ज की. अर्नाड मर्कल और लुकास क्लेयरबाउट के बीच पुरुष एकल खिताबी मुकाबले को ‘नो मैच’ (मैच नहीं हुआ) घोषित किया गया जब एक फाइनलिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

Also Read: पीवी सिंधु करने जा रही शादी! बैडमिंटन स्टार को नये अवतार में देख फैंस हैरान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola