चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने क्यों छोड़ा था ममता बनर्जी का साथ? पहली बार रैली में किया खुलासा

Bengal Election 2021 Latest News: कुल्टी की रैली में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं टीएमसी में था, लोग पूछते हैं आपने क्यों छोड़ दिया टीएमसी? मैं तृणमूल में जब तक था, तब तक दीदी की पार्टी थी. लेकिन जब टीएमसी पीसीमनी (बुआ और पैसे) की पार्टी हो गई तो मैंने छोड़ दिया. शुभेंदु ने कहा कि पार्टी में अब नेताओं ने नहींं, दलालों का कब्जा हो गया है. उन्होंने इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर भी हमला किया.
बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सातवें चरण का प्रचार प्रसार थम जाएगा. सातवें चरण में 34 सीटों पर मतदान होना है. वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में बर्दवान के कुल्टी में रैली किया. शुभेंदु अधिकारी ने इस दौरान ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होने के कारण का भी खुलासा किया.
कुल्टी की रैली में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं टीएमसी में था, लोग पूछते हैं आपने क्यों छोड़ दिया टीएमसी? मैं तृणमूल में जब तक था, तब तक दीदी की पार्टी थी. लेकिन जब टीएमसी पीसीमनी (बुआ और पैसे) की पार्टी हो गई तो मैंने छोड़ दिया. शुभेंदु ने कहा कि पार्टी में अब नेताओं ने नहींं, दलालों का कब्जा हो गया है. उन्होंने इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर भी हमला किया.
थाइलैंड में जाता है कोयला का पैसा- शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर अटैक करते हुए कहा कि कोयला का सारा पैसा थाइलैंड जाता है. उन्होंने कहा कि डायरी लेकर कोयला घोटाले के आरोपी अनूप मांझी उर्फ लाला मैडम नरूला के अकाउंट में पैसा भेजता है और उसी से टीएमसी चलती है.
Also Read: कोरोना के बढ़ते मामले पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल, स्वास्थ्य साथी कहां है दीदी ?
चुनाव से पहले शुभेंदु ने दिया था इस्तीफा– ममता सरकार में कद्दावर मंत्री शुभेंदु अधिकारी चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके शुभेंदु के खिलाफ ममता बन��्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दी. बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट इसबार सबसे चर्चित रहा. वहीं पूरे चुनाव में टीएमसी के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी ही रहे.
Posted By: Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










