ePaper

Sushant Singh Rajput Suicide : तो क्‍या यही थी वो बंगाली लड़की जिससे शादी करनेवाले थे सुशांत ? खुला राज...

Updated at : 20 Jun 2020 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide : तो क्‍या यही थी वो बंगाली लड़की जिससे शादी करनेवाले थे सुशांत ? खुला राज...

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty marriage : सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या (Sushant Singh Rajput Suicide) ने कई सवाल खड़े कर दिए है. उनके प्रशंसक और उनके करीबी यही जानना चाहते हैं कि उन्‍होंने इतना कठोर कदम क्‍यों उठाया. वहीं सुशांत की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं. इस बीच चर्चा यह भी है कि सुशांत इसी साल एक बंगाली लड़की से शादी करनेवाले हैं.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty marriage : सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या (Sushant Singh Rajput Suicide) ने कई सवाल खड़े कर दिए है. उनके प्रशंसक और उनके करीबी यही जानना चाहते हैं कि उन्‍होंने इतना कठोर कदम क्‍यों उठाया. वहीं सुशांत की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं. इस बीच चर्चा यह भी है कि सुशांत इसी साल एक बंगाली लड़की से शादी करनेवाले हैं. उनके पिता बेटे से बात करने के लिए मुंबई जानेवाले थे लेकिन लॉ‍कडाउन की वजह से नहीं जा पाए.

खबरों के अनुसार, सुशांत के पिता अक्‍सर कहते थे कि उनका बेटा सुशांत किसी बंगाली लड़की के चक्‍कर में पड़ गया है. उनसे जाकर बात करूंगा. लेकिन पिता के मिलने से पहले सुशांत इस दुनिया को अलविदा कह गए.

ब्रोकर का खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस को ब्रोकर सनी ने बताया था कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती एक साथ रहने के लिए घर देख रहे थे. उन्‍होंने यह भी दावा किया था कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे. ब्रोकर ने कहा था कि, रिया ने उनसे कहा था कि वह नया घर खरीदना चाहते हैं जहां वह सुशांत के साथ रहेंगी क्योंकि दोनों शादी करने वाले थे’.

रिलेशनशिप में थे सुशांत रिया

सुशांत सिंह राजपूत बंगाली सुंदरी रिया चक्रवर्ती को जून 2019 से ही डेट कर रहे थे. सुशांत और रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने रिलेशनशिप के बारे में हिंट किया था. उनके फैंस दोनों के रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा के लिए उत्‍साहित थे. लेकिन ऐसा होने से पहले ही सुशांत ने इस दुनिया को छोड़ दिया.

Also Read: Sushant Singh Rajput Suicide : पुलिस ने 11 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, किया खुलासा इस बात पर हुआ था झगड़ा

रिया संग शादी करनेवाले थे

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के लिए सुशांत को ले जाने के बाद रिया अस्पताल पहुंचने वाली पहली शख्‍स थी. bollywoodshaadis की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के चचेरे भाई के अनुसार, नवंबर 2020 में सुशांत ने शादी की योजना बनाई गई थी और पूरा परिवार इसके लिए तैयार था.

करीबियों से पूछताछ जारी

पुलिस इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार, करीबी दोस्त, मैनेजर के अलावा एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से भी दिवंगत अभिनेता के निजी जीवन के बारे में पूछताछ कर सकती है. उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से 18 जून को पूछताछ की गई. मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर रिया से नौ घंटे तक पूछताछ की और एक सूत्र ने मीडिया पोर्टल पिंकविला को सूचित किया, कि पिछले कुछ महीनों में, जो व्यक्ति सुशांत के सबसे करीब था, वह रिया थी और वे हर समय साथ रहते थे.’

एक साथ रहने लगे थे रिया सुशांत

ब्रेकिंग बूम से बातचीत में मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने खुलासा किया कि, सुशांत एक करीबी दोस्त के माध्यम से रिया चक्रवर्ती से मिले थे. रिया तब एक फीमेल फ्रेंड के साथ वर्सोवा में रहती थीं. कुछ दिनों बाद सुशांत रिया को अपने घर ले आए. डॉक्‍टर ने आगे बताया कि, बाद में सुशांत, रिया चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे. दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे. डॉक्‍टर को बताया था कि जब अभिनेता ने रिया के साथ अपने रिश्ते के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, तो रिया ने सुशांत के साथ झगड़ा किया और उन्‍हें पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया था.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola