ePaper

Sushant Singh Rajput Suicide : पुलिस ने 11 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, किया खुलासा इस बात पर हुआ था झगड़ा

Updated at : 19 Jun 2020 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide : पुलिस ने 11 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, किया खुलासा इस बात पर हुआ था झगड़ा

sushant singh rajput suicide police records rhea chakraborty statement actress reveals this : सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. गुरुवार को अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्‍टेशन पहुंची थी. पुलिस ने उनसे 11 घंटे तक पूछताछ की.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Suicide, Rhea Chakraborty statement: सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. गुरुवार को अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्‍टेशन पहुंची थी. पुलिस ने उनसे 11 घंटे तक पूछताछ की. वह सुबह 11:30 बजे पहुंचीं और रात को 10:15 के करीब वहां से निकलीं.

सुशांत संग हुआ था झगड़ा

पिंकविला की एक रिपोर्ट में रिया के बयान और घंटे भर की पूछताछ के बाद कुछ बातें सामने आई है. रिया और सुशांत कथित तौर पर कार्टर रोड में अपने पेंटहाउस में एक साथ रह रहे थे, जिसे उन्होंने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ किराए पर लिया था. हालांकि सुशांत की आत्‍महत्‍या से कुछ दिन पहले, रिया चली गई थी. वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा, पुलिस ने इस पर संदेह जताया लेकिन रिया ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह चली गईं थी. रिया ने पुलिस को दोनों के बातचीत वाले मैसेज भी दिखाए और बताया कि इसके बाद उनकी बात हुई थी.

शनिवार रात को किया था सुशांत को कॉल

कॉल रिकॉर्ड्स के माध्यम से यह भी पता चला कि रिया अंतिम शख्‍स थीं, जिन्होंने सोने से पहले शनिवार को सुशांत को फोन किया था. इसके बाद सुशांत ने महेश शेट्टी को पहले फोन किया, जिन्होंने जवाब नहीं दिया और फिर उन्‍होंने रिया को फोन किया लेकिन रिया ने फोन नहीं उठाया. वह सो गई थीं. महेश ने उन्‍हें बैक कॉल किया था लेकिन फिर अभिनेता ने कॉल रिसीव नहीं किया.

Also Read: Sushant Singh Rajput suicide: पुलिस के हाथ लगी सुशांत की 5 डायरीज, नौकर ने अब किया ये बड़ा खुलासा

अंतिम संस्‍कार में परिवार ने बना रखी थी दूरी

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रिया से सुशांत के परिवार और दोस्तों के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछताछ की गई थी. रिया और सुशांत की फ़्लैटमेट सिद्धार्थ पटानी को लेकर बहस भी हुई थी और उन्‍होंने सुशांत को कहा था कि सुशांत उसे अपार्टमेंट खाली करने के लिए कहें. रिया ने माना कि वह उनके दोस्त को फ्लैट में रखने के पक्ष में नहीं थी. एक बार जब रिया ने अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला किया था और बहन को साथ आकर रहने के लिए कहा था. हालांकि, सुशांत के परिवार ने दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार के दौरान उनसे दूरी बनाई थी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola