Sushant Singh Rajput की मौत के बाद दोस्त कृति सेनन ने इस तरह किया याद, कह दी बड़ी बात

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2020 9:40 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अकस्मात मौत के बाद उनके चाहने वालों को काफी दुख पहुंचा है. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई कि सुशांत ने आत्महत्या की है, लेकिन उनके परिवारवालों को हत्या का शक है और उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, उनकी मौत की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे का हाल बुरा है. एक्ट्रेस इस खबर के बाद बहुत दुखी है और बस रोये जा रही थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अकस्मात मौत के बाद उनके चाहने वालों को काफी दुख पहुंचा है. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई कि सुशांत ने आत्महत्या की है, लेकिन उनके परिवारवालों को हत्या का शक है और उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, उनकी मौत की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे का हाल बुरा है. एक्ट्रेस इस खबर के बाद बहुत दुखी है और बस रोये जा रही थी.

कल यानी सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में हुआ. इस मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से सुशांत के करीबी दोस्त पहुंचे. इन लोगों में इनके साथ राब्ता फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री कृति सेनन भी थीं. सुशांत और कृति अच्छे दोस्त भी थे.

अब कृति ने इंस्टा पर सुशांत के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है. साथ ही एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. कृति ने पोस्ट में लिखा- ”सुश… मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा दुश्मन था. लेकिन ये जानकर मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं कि तुम्हारी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें जीने से ज्यादा आसान मरना लगा.”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ”काश तुम्हारे आसपास लोग होते, जिनके साथ तुम अपने उन पलों को शेयर कर पाते. काश तुमने उन लोगों को ये झटका नहीं दिया होता, जिन्होंने तुमसे बहुत प्यार किया. काश मैं उसे जोड़ सकती जो तुम्हारे अंदर टूटा गया था. लेकिन मैं नहीं कर सकी…मैं इतनी सारी चीजों की कामना करती हूं. मेरे दिल का एक हिस्सा आपके साथ ही चला गया है और एक हिस्सा तुम्हें हमेशा जिंदा रखेगा. मैंने कभी तुम्हारी खुशी के लिए प्रार्थना करना बंद नहीं किया और न ही कभी करूंगी.”

आपको बता दें कृति की बहन नुपूर सेनन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था. जिसमें उनके साथ सुशांत नजर आ रहे थे.

उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘नगमे हैं, शिकवे हैं, किस्से हैं, बातें हैं।’ इसके बाद उन्‍होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है. उन्होंने लिखा- ‘अचानक कल से लोग सोशल मीडिया पर डिप्रेशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. वहीं, हमारे बीच ऐसे लोग भी हैं, जो ऐसे लोगों को मानसिक यातना दे रहे हैं, जो पहले से शॉक्ड और दुखी हैं. वे लोग ट्वीटर, मैसेज और कमेंट के जरिए इसलिए घटिया मैसेज भेज रहे हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं किया है.

नुपूर ने आगे लिखा, ‘आप निर्दयी हो, एक पोस्ट नहीं डाला’, ‘तुम लोग ने एक रिएक्शन नहीं दिया कितने पत्थर दिल हो’… ऐसे कमेंट्स और मैसेज लगातार मिल रहे हैं, जिससे वह और उनका परिवार दुखी है. उन्होंने आगे लिखा है कि आपकी अनुमति हो तो हम सुकून से रो सकते प्लीज. अब उनके इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है और उनके फैंस इस पोस्ट पर उनका साथ भी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola