ePaper

Jharkhand : टीपीसी का सब-जोनल कमांडर बासुदेव चतरा के लावालौंग से गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : टीपीसी का सब-जोनल कमांडर बासुदेव चतरा के लावालौंग से गिरफ्तार

Sub-Zonal Commander of TPC Arrested from Chatra District of Jharkhand : झारखंड (Jharkhand) के उग्रवाद प्रभावित जिला चतरा (Chatra) के सिमरिया प्रखंड (Simaria Block) से उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (Tritiya Prastuti Committee) के सब-जोनल कमांडर (Sub-Zonal Commander) बासुदेव गंझू (Basudev Ganjhu) उर्फ बासुदेव जी (Basudev Jee) को लावालौंग (Lavalong) पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना क्षेत्र के हूटरू गांव (Hutru Village) के समीप से हुई है.

विज्ञापन

सिमरिया : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला चतरा के सिमरिया प्रखंड से उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के सब-जोनल कमांडर बासुदेव गंझू उर्फ बासुदेव जी को लावालौंग पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना क्षेत्र के हूटरू गांव के समीप से हुई है. वह लावालौंग के धमधमवां मंधनियां गांव का रहने वाला है. यह जानकारी सिमरिया थाना के इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हूटरु गांव के आस-पास टीपीसी उग्रवादियों की गतिविधि बढ़ी हुई है. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लावालौंग पुलिस बल की एक टीम तैयार की गयी. टीम को हूटरु गांव भेजा गया, जहां से सब-जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार सबजोनल कमांडर पर बालूमाथ थाना में कांड संख्या 23/11 के तहत उग्रवादी घटनाओं से संबंधित मामला दर्ज था. बालूमाथ पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तालाश थी. इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल सब-जोनल कमांडर कौलेश्वरी जोन में संगठन का संचालन कर रहा था और ठेकेदारों से लेवी वसूलता था.

छापामारी दल में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशि कांत साहू, एएसआई अशोक कुमार सिंह, हवलदार सानो पौंडा हांसदा, साखो बास्की, ईश्वरचंद भर, जयप्रकाश कुमार सिंह, आरक्षी राहुल कुमार और जितेंद्र कुमार सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola