ePaper

ओडिशा : सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी मिलेगी

Updated at : 11 Jul 2023 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा : सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी मिलेगी

ओडिशा सरकार की ओर से स्कूलों के ड्रेस कोड में थोड़ा बदलाव किया गया है. लड़के अब चेक वाली सफेद शर्ट और हंटर ग्रीन पैंट पहनेंगे. वहीं, लड़कियां सफेद सलवार, हरा जैकेट और कुर्ता पहनेंगी. नयी वर्दी पर 'अमे गधिबू नुआ ओडिशा' (हम नया ओडिशा बनायेंगे) का लोगो होगा.

विज्ञापन

ओडिशा सरकार राज्य संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री छात्र छात्री परिधान योजना’ के तहत मुफ्त वर्दी प्रदान करेगी. इससे पहले, आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी प्राप्त होती थी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

ओडिशा में 15 जुलाई से शुरू होगा वर्दी का वितरण

एक अधिकारी ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्दी वितरण 15 जुलाई से शुरू होगा. इसमें योजना के तहत छात्रों को दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे, एक टी-शर्ट, एक ट्रैक पैंट और एक टोपी मिलेगी.

स्कूलों के ड्रेस कोड में सरकार ने किया बदलाव

ओडिशा सरकार की ओर से स्कूलों के ड्रेस कोड में थोड़ा बदलाव किया गया है. लड़के अब चेक वाली सफेद शर्ट और हंटर ग्रीन पैंट पहनेंगे. वहीं, लड़कियां सफेद सलवार, हरा जैकेट और कुर्ता पहनेंगी. नयी वर्दी पर ‘अमे गधिबू नुआ ओडिशा’ (हम नया ओडिशा बनायेंगे) का लोगो होगा.

शनिवार को छात्र पहनेंगे ये ड्रेस

ओडिशा सरकार के अधिकारी ने बताया कि सभी छात्र शनिवार को टोपी के साथ टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल और जन शिक्षा विभाग तथा मिशन शक्ति विभाग, दोनों ने ही इस संबंध में पत्र जारी किये हैं.

Also Read: ओडिशा : केंद्र में मंत्री बन सकते हैं जुएल ओराम, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी समेत इनके नाम की भी चर्चा

एक सेट पोशाक पर खर्च होंगे 1000 रुपये

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्दी की खरीदारी और वितरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. अधिकारी ने बताया कि पोशाक के लिए प्रति सेट 1,000 रुपये की धनराशि राज्य सरकार की योजना से प्रदान की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए काले जूते और सफेद मोजे अनिवार्य किये जायेंगे.

Also Read: ओडिशा सरकार करेगी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए मजदूरी कर रही बोंडा जनजाति की युवती की मदद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola