Live Updates

Sovan Chatterjee Road Show: शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी के चैंबर में लगा ताला

Updated:
विज्ञापन

Sovan Chatterjee Road Show LIVE: तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लंबे अरसे तक राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहने वाले शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी के भाजपा मुख्यालय स्थित चैंबर में ताला लगा है. शोभन-वैशाखी सोमवार को रोड शो में शामिल नहीं हुए. इससे पहले तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैसाखी बनर्जी ने अपनी नयी पार्टी को सोमवार को झटका दिया. वे भाजपा के रोड शो में शामिल नहीं हुए. उनकी अनुपस्थिति में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के रोड शो के रास्ते में तृणमूल कांग्रेस के मंच से कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर जूते फेंके गये. ऐसा भाजपा का आरोप है. शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी के रोड शो में शामिल होने से इनकार करने के बाद पुलिस की अनुमति के बगैर ही कैलाश विजयवर्गीय एवं मुकुल रॉय के नेतृत्व में कोलकाता में भाजपा का रोड शो शुरू हो गया. पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 और भाजपा के इस रोड शो से जुड़ी हर अपडेट Latest Updates in Hindi के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ…

विज्ञापन

शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी के चैंबर में लगा ताला

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लंबे अरसे तक राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहने वाले शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी के भाजपा मुख्यालय स्थित चैंबर में ताला लगा है. शोभन-वैशाखी सोमवार को रोड शो में शामिल नहीं हुए.

शोभन चटर्जी-वैसाखी ने भाजपा को दिया झटका, रोड शो से बनायी दूरी

तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैसाखी बनर्जी ने अपनी नयी पार्टी को सोमवार को झटका दिया. बहुप्रचारित ‘शोभन-वैसाखी रोड शो’ से दोनों ने दूरी बना ली. इसकी वजह के बारे में स्पष्ट रूप से अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

भाजपा के ‘शोभन-वैशाखी रोड शो’ से दूर रहे शोभन और वैशाखी

शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी के बगैर ही भाजपा ने शुरू किया ‘शोभन-वैशाखी रोड शो’. भाजपा नेताओं के समझाने पर भी नहीं माने शोभन. कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय और अर्जुन सिंह ने रोड शो शुरू किया. भाजपा का दावा है कि पुलिस ने मौखिक रूप से रोड शो की अनुमति दे दी है.

भाजपा के रोड शो पर तृणमूल के मंच से फेंके गये जूते?

भारतीय जनता पार्टी के रोड शो के रास्ते में तृणमूल कांग्रेस का मंच बना हुआ है. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के मंच से रोड शो में जा रहे लोगों पर जूते फेंके गये.

वैकल्पिक रूट से हो सकता है शोभन चटर्जी का रोड शो

कोलकाता पुलिस ने भाजपा को मौखिक रूप से कहा है कि शोभन चटर्जी का रोड शो वैकल्पिक रूप से निकाल सकते हैं. हालांकि, अभी यही स्पष्ट नहीं है कि शोभन चटर्जी रोड शो का हिस्सा होंगे या नहीं. भाजपा नेता उनके घर पर हैं और उन्हें रोड शो में शामिल होने के लिए मनाने में जुटे हैं.

शोभन चटर्जी को रोड शो के लिए मनाने की कोशिशें जारी

शोभन चटर्जी को रोड शो में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश भाजपा की ओर से अब भी की जा रही है. हालांकि, शोभन की महिला मित्र वैशाखी बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह तो रोड शो में नहीं ही जायेंगी, शोभन भी शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola