ePaper

Snowfall In Lucknow: लखनऊ में हो रही बर्फबारी! AI ने बनाई शानदार तस्वीरें, आपने देखा क्या

Updated at : 29 Dec 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Snowfall In Lucknow: लखनऊ में हो रही बर्फबारी! AI ने बनाई शानदार तस्वीरें, आपने देखा क्या

Snowfall In Lucknow: लखनऊ में बर्फबारी शुरू हो गई है. जी हां आपने सही सुना, दरअसल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ने कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर पेश की है, जिसमें लखनऊ शहर बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Snowfall In Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ समेत भारत के लगभग सभी हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है. इस बीच यूपी की राजधानी में बर्फबारी शुरू हो गई है. जी हां आपने सही सुना, दरअसल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ने लखनऊ की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर पेश की है, जिसमें पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है. लखनऊ में स्नोफॉल की ये कल्पनाओं वाली तस्वीर आप भी जरूर देखें.

लखनऊ में बर्फबारी?

राजधानी लखनऊ में वैसे तो ठंडी बढ़ गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें दिखाया जा रहा है लखनऊ में अचानक ह‍िमपात ने दस्तक दे दी है. पूरा शहर बर्फ की मोटी परत से ढंक गया है. AI की मदद से लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है.

Also Read: Lucknow Famous Sweets: ये हैं लखनऊ की फेमस मिठाई, जा रहे हैं घूमने तो स्वाद लेना न भूलें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा पेश की गई इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि लखनऊ शहर का हजरतगंज रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बर्फ से ढंक चुका है. यह जगह विदेश से कम नहीं लग रहा हैं. सच में AI की ये कल्पनाओं वाली तस्वीर देखने लायक है.

undefined
लखनऊ की सड़कों और बाजारों पर जमी बर्फ की मोटी परत?

वैसे तो लखनऊ के लोग यह जरूर विचार करते होंगे कि काश राजधानी में बर्फबारी होती, लेकिन इस बात को सच कर दिखाया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने.

AI ने लखनऊ की सड़कों और बाजारों की कुछ तस्वीरें जनरेट की है. जिसमें दिखाया गया है कि लखनऊ की सड़क और पूरे मार्केट में मोटी बर्फ की परत का जम गई है.

undefined
Also Read: वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 10 जगहें

वहीं लखनऊ के ऐतिहासिक इमामबाड़ा जिसे लोग भूलभुलैया भी कहते हैं. अगर यह जगह बर्फ के सफेद चादर से ढंक जाए तो कैसा होगा. इस बात को कर दिखाया AI ने. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भूलभुलैया पर बर्फबारी हो रही है और यह जगह बर्फ के सफेद चादर से ढंक चुकी है.

undefined
क्या लखनऊ में हो रही बर्फबारी?

इन तस्वीरों में आप लखनऊ रिवर फ्रंट को देख सकते हैं कि यह जगर पूरी तरह से बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है. फिलहाल रिवर फ्रंट लखनऊवासियों की पहली पसंद है. यहां पर सबसे अधिक लोगों की भीड़ उमड़ती है.

undefined

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर बर्फबारी होती है क्या होता. दरअसल AI ने रूमी दरवाजा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह रूमी दरवाजा और इसके आसपास की जगहें बर्फ की मोटी परत से ढंक गई हैं. यह नजारा सच में दिखने में बेहद खूबसूरत है. फिलहाल आपको बताते चलें कि लखनऊ में बर्फबारी नहीं हो रही है. ये तस्वीरें AI द्वारा बनाई गई हैं.

undefined
Also Read: Bangalore में घूमने के लिए ये हैं 10 बेस्ट जगहें, इस वीकेंड आप भी बना सकते हैं प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola