ePaper

Lucknow Famous Sweets: ये हैं लखनऊ की फेमस मिठाई, जा रहे हैं घूमने तो स्वाद लेना न भूलें

Updated at : 21 Aug 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow Famous Sweets: ये हैं लखनऊ की फेमस मिठाई, जा रहे हैं घूमने तो स्वाद लेना न भूलें

Lucknow Famous Sweets: लखनऊ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं. हम आपको इस आर्टिकल में लखनऊ की फेमस मिठाई के बारे में विस्तार से बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

Lucknow Famous Sweets: लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है. यह शहर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. गोमती नदी के किनारे स्थित इस शहर को नवाबों का शहर कहा जाता है. यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं. इसके साथ-साथ यह जगह अपने खान-पान के लिए भी काफी मशहूर है. हम आपको इस आर्टिकल में लखनऊ के फेमस मिठाई के बारे में विस्तार से बताएंगे.

लखनऊ की फेमस स्वीट्स

  • काली गाजर का हलवा

  • रेवड़ी

  • मक्खन मलाई

  • शाही टुकड़ा

  • मलाई गिलोरी

  • नवाबी जाफरानी खीर

undefined

काली गाजर का हलवा

अगर आप लखनऊ घूमने आ रहे हैं तो काली गाजर का हलवा जरूर ट्राई करें. वैसे काली गाजर का हलवा सर्दियों के मौसम में ही मिलता है. अगर बात करें इसकी खासियत की तो हलवा में दूध के साथ-साथ किशमिश, काजू और बादाम डाले जाते हैं. लखनऊ का यह सबसे फेमस स्वीट है

undefined

रेवड़ी

बात हो रही है लखनऊ के फेमस स्वीट्स की तो रेवड़ी को भला कौन भूल सकता है. राजधानी में अगर आप घूमने आ रहे हैं तो रेवड़ी जरूर खाएं और साथ ही फैमिली और दोस्तों के लिए भी ले जाए. लखनऊ की रेवड़ी विदेश में भी प्रसिद्ध है. यह भुने हुए तिल, चीनी और घी से बना होता है. सर्दियों के मौसम में यह सबसे अधिक मिलता है.

Also Read: Famous Places: ये हैं पटना में घूमने के लिए फेमस जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

undefined

मक्खन मलाई

लखनऊ का मक्खन मलाई देश विदेश में प्रसिद्ध है. यह स्वीट सर्दी के मौसम में ही पाया जाता है. अगर आप लखनऊ आ रहे हैं तो इसे जरूर ट्राई करें. इसे दूध को ओस में रखा जाता है और फिर उस दूध को मथकर झागदार मक्खन बनाया जाता है. यह खाने में हल्का मीठा और बहुत लाइट होता है.

undefined

शाही टुकड़ा

लखनऊ के सबसे फेमस मिठाइयों में शाही टुकड़ा भी आता है. यह ब्रेड, घी, चीनी और दूध से बनाया जाता है. मीठा शाही टुकड़ा लखनऊ के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है. बता दें कि अगर आप नवाबों के शहर में आ रहे हैं तो शाही टुकड़ा का स्वाद लेना न भूलें.

Also Read: Famous Food: रांची के ये हैं फेमस व्यंजन, घूमने जाएं तो स्वाद लेना न भूलें

undefined

मलाई गिलौरी

नवाबों की नगरी अगर आप घूमने आ रहे हैं तो मलाई की गिलौरी जरूर ट्राई करें. यह एक ऐसी मिठाई है जो दूध की मलाई से बनती है. यह मिठाई खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट और मुलायम होती है और मुंह में डालते ही यह घुल जाती है.

undefined

नवाबी जाफरानी खीर

लखनऊ अगर आप घूमने जा रहे हैं तो नवाबी जाफरानी खीर जरूर खाएं. यह चावल से बना होता है. इसे केसर और इलायची के धागों के साथ पकाया जाता है और फिर उसके ऊपर चांदी की एक शीट, बादाम की कतरनें और घी में तले हुए काजू डाले जाते हैं. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.

Also Read: Famous Temples: ये हैं झारखंड के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola