धनबाद : धनंजय यादव व निरंजन तांती हत्याकांड में महिला समेत तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार

धनबाद जिले में पुलिस ने दो हत्याकांड में लिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. तीनों को जेल भेज दिया गया है. सिंदरी एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपितों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है.
सिंदरी (धनबाद), अजय कुमार उपाध्याय : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित गुलगुलिया पट्टी में 19 जनवरी 2023 को धनंजय यादव गुट और रामबाबू धिक्कार गुट में खूनी संघर्ष हुआ था. इसमें निरंजन तांती की मौत हो गई थी. इस मामले में आरोपित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, एक अगस्त 2023 को धनंजय यादव के घर में घुसकर की गई हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
सिंदरी एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी
सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झरिया थाना में दर्ज कांड संख्या 23/23 के मामले में निरंजन तांती हत्या केस में नामजद आरोपी कैलाश धिक्कार (40), करण धिक्कार (19) और मुख्य आरोपी रामबाबू धिक्कार की बहन दुखहरनी देवी (35) को इनके पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
धनंजय हत्याकांड में भी आरोपी है कैलाश धिक्कार
कैलाश धिक्कार कांड संख्या 181/23 के धनंजय यादव हत्याकांड में भी नामजद आरोपित है. सिंदरी के एसडीपीओ ने बताया कि झरिया पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है. तीनों को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि धनंजय यादव कांड में विक्की वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. दोनों कांड के नामजद आरोपी रामबाबू धिक्कार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Also Read: धनबाद : जोड़ापोखर में युवक की गोली मारकर हत्या, दो कोयला चोर गुटों में थी वर्चस्व की लड़ाई
रामबाबू और धनंजय गुट में वर्चस्व की लड़ाई
बता दें कि रघुकुल समर्थक रामबाबू धिक्कार गुट के साथ सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव के बीच कोयले के अवैध कारोबार को लेकर दुश्मनी हुई. दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन कोयले के कारोबार की वजह से इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. दोनों गुटों में कोयले के कारोबार को लेकर वर्चस्व की जंग काफी दिनों से थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
Also Read: धनबाद के बरवा में हो रहा कोयले का अवैध कारोबार, सुबह तीन से ही लगी रहती का गाड़ियों की लंबी कतार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




