Sidharth Malhotra Kiara Wedding: क्या सच में सिद्धार्थ-कियारा की शादी ओटीटी पर दिखाई जाएगी? जानें यहां

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर काफी बज है. कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर रॉयल तरीके से शादी करने जा रहे है. अमेजन प्राइम वीडियो ने दोनों की एक तसवीर पोस्ट की है, जो फिल्म शेरशाह से ली गई है.
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे है. कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर रॉयल तरीके से शादी करने जा रहे है. आज से शादी रस्में शुरू हो रही है. शादी को लेकर कई डिटेल्स आ रहे है. इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी के वीडियो के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को बेच दिए है. ऐसे में क्या सच्चाई है आपको हम बताते है.
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर काफी बज है. अमेजन प्राइम वीडियो ने दोनों की एक तसवीर पोस्ट की है, जो फिल्म शेरशाह से ली गई है. इस तसवीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गई कि कपल अपनी शादी की ड���क्युमेंट्री ओटीटी को बेच दिए है. हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और इसके पीछे का सच बताते है.
ओटीटी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिए सिर्फ ये प्रशंसा पोस्ट किया था. एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, “सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की फिल्म के अधिकार ओटीटी को नहीं बेचे हैं. यह शेरशाह जोड़े के लिए सिर्फ एक प्रशंसा पोस्ट है और इससे ज्यादा कुछ नहीं.” बता दें कि 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले है.
कपल की शादी में ज्यादा लोग नहीं होंगे. सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त को ही इनवाइट किया गया है. इससे पहले आज खबर आई थी कि कियारा ने अपने कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को आमंत्रित किया है. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और अश्विनी यार्डी जैसे अन्य लोगों को भी शादी में आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी, जिन्होंने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, समारोह की शोभा बढ़ा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










