ePaper

इस फिल्म में साथ नजर आएगी आमिर,सलमान और शाहरुख की तिकड़ी, 90s के दशक को फिर से करवाएंगे याद

Updated at : 20 Nov 2020 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
इस फिल्म में साथ नजर आएगी आमिर,सलमान और शाहरुख की तिकड़ी, 90s के दशक को फिर से करवाएंगे याद

आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की काफी चर्चा है. फिल्म में पहली बार आमिर खान पगड़ी वाले सरदार की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा इस फिल्म में एक बार फिर से आमिर और करीना की जोड़ी दर्शकों को देखने मिलेगी जो इससे पहले 3 इडियट्स और तलाश में साथ नजर आ चुकी है. इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात सामने आ रही है कि इस फिल्म में पहली बार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की तिगड़ी साथ में काम करती दिखेगी. खबर है कि आमिर ने शाहरुख और सलमान से इस फिल्म में कैमियो रोल करने के लिए मना लिया है. शाहरुख और सलमान 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज और मैंने प्यार किया के प्रेम के रोल में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की काफी चर्चा है. फिल्म में पहली बार आमिर खान पगड़ी वाले सरदार की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा इस फिल्म में एक बार फिर से आमिर और करीना की जोड़ी दर्शकों को देखने मिलेगी जो इससे पहले 3 इडियट्स और तलाश में साथ नजर आ चुकी है. इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात सामने आ रही है कि इस फिल्म में पहली बार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की तिकड़ी साथ में काम करती दिखेगी. खबर है कि आमिर ने शाहरुख और सलमान से इस फिल्म में कैमियो रोल करने के लिए मना लिया है. शाहरुख और सलमान 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज और मैंने प्यार किया के प्रेम के रोल में नजर आने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/CHwmAK1hbdb/?igshid=19v8m70m9iyjm

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण खिसक गई लाल सिंह चड्ढा की रिलीज

फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रिमेक है, जिसका निर्देशन सिक्रेट सुपरस्टार जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके अद्वित चंदन करने वाले हैं. इस फिल्म को पहले क्रिसमस 2020 पर रिलीज किया जाने वाला था, पर कोना वायरस के संक्रमण के कारण इस फिल्म की रिलीज को एक साल आगे खिसकाकर क्रिसमस 2021 कर दिया गया.

पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे शाहरुख और आमिर

सलमान खान और आमिर साथ नजर आ चुके हैं. दोनों 90 के दशक की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना में साथ दिख चुके हैं, तो सलमान और शाहरुख करण-अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हर दिल जो प्यार करेगा, हम तुम्हारे हैं सनम, ट्यूबलाइट और जीरो में साथ नजर आ चुके हैं. शाहरुख और आमिर पहले किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. ये पहली बार होगा जब शाहरुख खान और आमिर खान किसी फिल्म में साथ दिखेंगे.

जल्द रिलूीज होगी सलमान की राधे

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. मेकर्स इस समय फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.

पठान में साथ नजर आएंगे शाहरुख और जॉन अब्राहम

शाहरुख जल्द ही रिलीज होने वाली यशराज फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘पठान’ की बात की जाए तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. यशराज बैनर की ‘पठान’ के लिए जॉन अब्राहम और शाहरुख खान ने पहली बार हाथ मिलाया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों अभिनेता ‘पठान’ में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola