ePaper

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान की इंट्री, फैंस को मिलेगा दोनों सुपरस्टार को साथ में देखने का मौका

Updated at : 10 Nov 2020 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान की इंट्री, फैंस को मिलेगा दोनों सुपरस्टार को साथ में देखने का मौका

Shahrukh Khan in Aamir Khan Laal Singh Chaddha : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं. इन दिनों वो दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इस फिल्में में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

Shahrukh Khan in Aamir Khan Laal Singh Chaddha : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं. इन दिनों वो दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इस फिल्में में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं.

मुंबई मिरर के मुताबिक, आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में शाहरुख खान कैमियो रोल करते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा’ के इफेक्ट्स शाहरुख खान की फर्म संभाल रही है. वहीं, शाहरुख दुबई से दिल्ली इस फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है. उन्होंने इस दौरान तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हुई थी.

इससे पहले लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करते हुए आमिर खान को पसली में चोट लग गई थी. हालांकि उनकी स्थिति ठीक थी और उन्होंने दवाई लेकर शूटिंग जारी रखी थी. एक्टर अपनी तरफ से शूटिंग शेड्यूल तय सीमा पर ही खत्म करना चाहते है. इसकी वजह से उन्होंने आवश्यक दवाओं के साथ अपनी चोट पर काबू पाने की कोशिश की थी और शूटिंग जारी रखा था.

Also Read: कश्मीरा शाह का ब्लू बिकिनी पहने बोल्ड लुक वायरल, पूल किनारे एक्ट्रेस ने दिया शानदार पोज

आमिर खान की फिल्‍म को 2020 की क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था. लेकिन अब इस फिल्‍म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा. गौरतलब है कि आमिर खान की यहफिल्म 1994 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ (1994) का रीमेक है. इसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य किरदार निभाया था. ‘फॉरेस्ट गम्प’ ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे.

Also Read: यूजर ने किसान की तसवीर शेयर कर लिखा- अगर अभिषेक ‘बच्चन’ नहीं होते’ इस सवाल का एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

वहीं, किंग खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है. वहीं निगेटिव रोल में जॉन अब्राहम अपना कमाल दिखाने वाले है. पठान को वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola