ePaper

सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated at : 13 Aug 2020 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हो रहा ये VIDEO

shahrukh khan daughter suhana khan photoshoot video: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं और फैंस उसपर जमकर रियेक्‍ट करते हैं. अब सुहाना (Suhana Khan Video) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Suhana Khan video: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं और फैंस उसपर जमकर रियेक्‍ट करते हैं. अब सुहाना (Suhana Khan Video) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो पुराना है लेकिन फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. वीडियो में सुहाना ग्‍लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं.

वीडियो में वह फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं. इसमें उनकी अदाएं और लुक देखने लायक है. सुहाना वीडियो में ब्लू एंड पिंक प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं. उनका अंदाज वाकई कमाल है. सुहाना खान के फैंस उनकी नई तस्वीरों और वीडियो के लिए उत्सुक रहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CCV6W9bhvdD/

किंग खान की बिटिया सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की थीं. इन तस्वीरों में सुहाना खान ब्लैक पोलका डोटिड वन पीस आउटफिट में नजर आईं थीं. उन्‍होंने ओपन हेयर, गोल्‍ड चेन और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था. सुहाना हमेशा ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

Also Read: सुहाना खान ने शेयर की तसवीरें, ग्लैमरस लुक में पोज देती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली, Photos

बता दें कि सुहाना भी एक्टिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं. पिछले साल उनकी एक शॉर्ट फिल्‍म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्‍लू’ रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. दो दिन के रोड ट्रिप में यह जोड़ा अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है. अंग्रेजी भाषा में बनीं शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया था. इस शॉर्ट फिल्‍म में सुहाना खान की एक्टिंग की तारीफ हुई थी.

गौरतलब है कि सुहाना खान इनदिनों पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. लॉकडाउन के वजह से वह बीते दिनों फैमिली के पास लौट आई थीं. हालांकि अपनी खूबसूरत तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुहाना सुर्खियों में छाई हुई हैं. अक्‍सर खबरें आती हैं कि सुहाना खान बॉलीवुड में जल्‍द डेब्‍यू कर सकती है, हालांकि उनके पिता शाहरुख चाहते हैं कि वह पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करें.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola