Shah Rukh Khan Birthday: जब पत्नी गौरी ने शाहरुख खान का नाम बदलकर रख दिया था 'अभिनव', जानें ये किस्सा
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Nov 2023 1:58 PM
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली फिल्मी सितारों में से एक हैं. एक्टर की वर्ल्डवाइड तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. आज किंग खान के 58वें जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ मजेदार बातें...
Shah Rukh Khan Birthday: ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, शाहरुख दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली फिल्म सितारों में से एक हैं और वर्ल्डवाइड उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एसआरके ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में की और 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ की रिलीज के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस मूवी के हिट होते ही एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, मैं हूं ना, वीर-जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम सहित कुछ मेगा हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक बन गए. रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, रईस और साल 2023 में तो किंग खान ने इतिहास रचते हुए दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. 2 नवंबर 1965 को जन्मे शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइये आज उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ मजेदार बातें जानते हैं.
शाहरुख खान-गौरी खान की लवस्टोरी है काफी अलग
शाहरुख खान और गौरी सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते, चाहे वह प्यार भरी तस्वीरें साझा करना हो, या एक दूसरे की टांग खींचना हो. कपल एक दूसरे की उपलब्धियों पर भी काफी खुश होते हैं. तीन दशक पहले शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही शाहरुख खान और गौरी अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं. हालांकि, एक समय था, जब गौरी के माता-पिता उनकी शादी के खिलाफ थे.
https://www.instagram.com/p/CxP24xBILXK/?hl=en&img_index=1
जब गौरी ने शाहरुख खान का रख दिया था अभिनव नाम
गौरी खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, अंतर-धार्मिक विवाह के लिए अपने माता-पिता को मनाना काफी चुनौती भरा था. शाहरुख एक अलग धार्मिक बैकग्राउंड से आते थे और उनका फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना था. स्थिति को उनके माता-पिता के लिए अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए, उन्होंने शाहरुख का नाम बदलकर अभिनव रखने का फैसला किया, यह उम्मीद करते हुए कि इससे वह हिंदू जैसा लगेगा. जब गौरी अब पीछे मुड़कर देखती है तो उन्हें एहसास होता है कि यह एक मूर्खतापूर्ण और अपरिपक्व बात थी. उसी इंटरव्यू में, गौरी ने दोनों धर्मों के त्योहारों को अपनाने और मनाने के बारे में भी बात की, और इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके बच्चों के लिए, यह विविध सांस्कृतिक अनुभव वास्तव में अद्भुत है.
शाहरुख खान इन कारों के हैं शौकीन
शाहरुख खान को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. जिसमें सबसे पहले हुंडई शामिल है. शाहरुख खान भारत में हुंडई के ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें पिछले कुछ वर्षों में हुंडई की कुछ लोकप्रिय कारें दी गई हैं. शाहरुख खान ने हाल ही में 10 करोड़ रुपये की कीमत पर एक रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज एसयूवी खरीदी है. उनके रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में एक व्यक्तिगत ‘0555’ नंबर प्लेट भी है.
बुगाटी वेरॉन, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी कारें भी शामिल
शाहरुख खान के पास बुगाटी वेरॉन भी है, जो दुनिया की सबसे तेज कार मानी जाती है और भारत में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है. SRK के पास दुनिया की सबसे महंगी और शानदार सेडान बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी भी है. 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन द्वारा संचालित, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी एक दो-दरवाजा कूप है, जो 505 बीएचपी का पावर आउटपुट और 660 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. कॉन्टिनेंटल जीटी की भारत में कीमत 3.57 करोड़ रुपये है. उनके पास कई बीएमडब्ल्यू हैं. उनकी सबसे शानदार बीएमडब्ल्यू में से एक i8 है जो ब्रांड की प्रमुख स्पोर्ट्स कार है और दुनिया की पहली प्लग-इन-हाइब्रिड कार थी. BMW i8 भारत में 2.14 करोड़ रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










