Shah Rukh Khan के 58वें जन्मदिन पर होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, गेस्ट लिस्ट हुई लीक… यहां आएगा डंकी का टीजर

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan के 58वें जन्मदिन पर होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, गेस्ट लिस्ट हुई लीक… यहां आएगा डंकी का टीजर

Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर, 2023 को, शाहरुख खान 58 साल के हो जाएंगे. उनके बर्थडे को इस साल काफी खास बनाया जाएगा, क्योंकि ये साल किंग खान का था. उनकी दो फिल्में पठान और जवान सुपरहिट रही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो एसआरके के बर्थडे काफी ग्रैंड होने वाला है.

विज्ञापन
undefined

जवान स्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 58 साल के हो जाएंगे और यह साल किंग खान के लिए बेहद शानदार रहा है, क्योंकि उनकी दो फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है.

undefined

डंकी स्टार अपने जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पठान और जवान की भारी सफलता के बाद यह साल शाहरुख खान के लिए बेहद खास है और इसलिए वह इसे ग्रैंड तरीके से मनाना चाहते हैं. एक्टर इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों को इनवाइट भी करेंगे.

undefined

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में करण जौहर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी, एटली जैसे स्टार्स की आने की संभावना है. वहीं सलमान खान बतौर चीफ गेस्ट एंट्री कर सकते हैं.

undefined

खबर है कि राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी का टीज़र रिलीज़ करने का फैसला किया है, और फैंस इसकी एक झलक देखने के लिए उत्साहित हैं.

undefined

यह बताया गया है कि जन्मदिन का दिन किंग खान के लिए एक बिजी डे होगा, क्योंकि टीज़र रिलीज़ के बाद, वह अपने फैंस से रिएक्शन जरूर लेंगे, जो मन्नत के बाहर इकट्ठा होंगे और फिर शाम को सुपरस्टार एनएमएसीसी पहुंचेंगे.

undefined

बता दें कि राजकुमार हिरानी की डंकी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

undefined

शाहरुख खान की बर्थडे बैश में सुहाना खान की आर्चीज टीम भी पहुंचेगी और अपने फिल्म का भी प्रमोशन करेगी.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की पठान जब जनवरी में रिलीज हुई थी. तो इसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

undefined

इसके बाद सितंबर में जवान फिल्म रिलीज हुई. इस मूवी ने भी इतिहास रचते हुए 1100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. अब सबकी नजर डंकी पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola