ePaper

PHOTOS: नूंह हिंसा के बाद आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बस सेवाएं पूरी तरह से होगी बहाल

Updated at : 11 Aug 2023 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: नूंह हिंसा के बाद आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बस सेवाएं पूरी तरह से होगी बहाल

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद से बंद स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को खोले जाएंगे. इसके अलावा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी.

विज्ञापन
undefined

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद से बंद स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को खोले जाएंगे. इसके अलावा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी. अधिकारियों ने मुस्लिम मौलवियों से अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा करने और लोगों को इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया.

undefined

वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. निकटवर्ती गुरुग्राम जिले में, जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती सलीम कासमी ने लोगों से किसी भी खुले स्थान पर जुमे की नमाज अदा न करने की अपील की और उन्हें मस्जिदों या अपने घरों में इबादत करने के लिए कहा.

undefined

नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा, ”क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी.”

undefined

बयान में कहा गया है, ‘शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व पिनगवा और नगीना ब्लॉक के नगर निगम क्षेत्र में एटीएम कर्फ्यू में ढील के दौरान खुले रहेंगे.’

undefined

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ब्रज मंडल यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ के हमला करने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में हुई झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. गुरुग्राम में भी छिटपुट हिंसक घटनाएं दर्ज की गई थीं. इस बीच, सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए माकपा के नेताओं के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नूंह और गुरुग्राम का दौरा किया.

undefined

पार्टी ने कहा कि बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और गोरक्षा के नाम पर काम कर रहे हथियारबंद समूहों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने किया और इसमें सांसद ए ए रहीम, वी सिवादासन और पार्टी के हरियाणा सचिवालय के सदस्य भी शामिल थे.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola