SBI Clerk Main Result 2023: जूनियर एसोसिएट्स पद के लिए sbi.co.in पर घोषित, यहां डाउनलोड करें पीडीएफ

SBI Clerk Main result 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने 10 मार्च को जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए SBI क्लर्क मुख्य परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं. SBI क्लर्क की मुख्य परीक्षा 15 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी.
SBI Clerk Main result 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने 10 मार्च को जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए SBI क्लर्क मुख्य परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर परिणाम देख सकते हैं. SBI क्लर्क की मुख्य परीक्षा 15 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी.
यह भर्ती अभियान भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की कुल 5008 रिक्तियों के लिए की गई है.
एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद, जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की भर्ती (अंतिम परिणाम घोषित) पर क्लिक करें.
एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं.
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
उम्मीदवार अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम नीचे देख सकते हैं.
उम्मीदवार ध्यान दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 भी घोषित किया है. जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










